11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फेक न्यूज: मुख्यमंत्री के नाम से अपील में लिखा बाहर निकले तो गोली मार दी जाएगी

- सरकार ने कहा अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
less than 1 minute read
Google source verification

भोपाल

image

Alok Pandya

Mar 28, 2020

pic

फेक न्यूज: मुख्यमंत्री के नाम से अपील में लिखा बाहर निकले तो गोली मार दी जाएगी

भोपाल। कोरोना लॉकडाउन के बीच कुछ शरारती तत्व सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के काम में जुट गए हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम से एक अपील वायरल हो रही है। इसमें लिखा गया है कि- लॉकडाउन का अच्छे तरह से पालन नहीं करने के कारण मध्यप्रदेश में 1 अप्रैल से सभी घरों पर ताला लगाया जाएगा और इसके बावजूद यदि कोई व्यक्ति घर के बाहर दिखा तो उसे गोली मार दी जाएगी।

सरकार ने कहा अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-
सरकार ने स्पष्ट किया है कि 1 अप्रैल 2020 से तालाबंदी करने और गोली मारने की बात पूरी तरह से झूठी और अफवाह है। जनसंपर्क विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की कोई अपील सरकार की ओर से जारी नहीं की गई है। सरकार सोशल मीडिया में इस तरह की अफवाह फैलाने वालों पर नजर रख रखी है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।