पीड़िता के मुताबिक, उसकी मुलाकात आरोपी फिल्म डायरेक्टर से साल 2020 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक और इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। उस समय पीड़िता झांसी में रहती थी। दोनों के बीच कुछ दिनों तक बातचीत हुई और फिर डायरेक्टर से साल 2021 में 17 जून को उसे फोन करके कहा कि वह झांसी रेलवे स्टेशन पर आ गया है। पीड़िता ने घर परिवार का हवाला देते मिलने से इंकार कर दिया तो आरोपी के द्वारा आत्महत्या करने की धमकी दी गई। इसके बाद पीड़िता उससे मिलने चली गई। 18 जून 2021 को फिर से आरोपी ने फोन करके आत्महत्या की धमकी देकर उसे रेलवे स्टेशन बुलाया।