30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिटनेस ट्रेंड बदला: पर्सनल ट्रेनर के साथ यूथ कर रहे वर्कआउट

इम्युनिटी स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए क्रॉसफिट एक्सरसाइज, स्ट्रेस भी हो रहा दूर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

hitesh sharma

•

Updated: 10 Aug 2021, 1:39 AM IST

jt_vaishali.jpg

,,

भोपाल। कोरोना की दूसरी लहर ने शहर के युवाओं को भी बड़ी संख्या में संक्रमित किया। इसमें फिटनेस लवर्स भी शामिल रहे। पोस्ट कोविड में इन लोगों ने जिम की मदद से अपने आप को फिट किया। हालांकि इस बार जिम में इनका शेड्यूल पूरी तरह से बदल गया। कोरोना से उबरे लोगों ने इम्युनिटी स्ट्रॉन्ग बनाने क्रॉसफिट एक्सरसाइज पर फोकस किया। लंग्स से जुड़ी एक्सरसाइज को भी डेली एक्सरसाइज में शामिल किया। एक्सपट्र्स का कहना है कि दूसरी लहर के बाद अब लोग पर्सनल ट्रेनर के माध्यम से वर्कआउट कर रहे हैं। कुछ घर पर ही ट्रेनर बुलाकर या ऑनलाइन टिप्स ले रहे हैं।

हैवी वर्कआउट के लिए ट्रेनर की मदद लें
फिटनेस सेंटर संचालक पुष्पेन्द्र गौर ने बताया कि मुझे कोरोना हुआ था। फिर हल्का वर्कआउट शुरू किया। 15 दिन बाद कार्डियक एक्सरसाइज भी शुरू कर दी। रिकवर होने के बाद ही कार्डियक एक्सरसाइज करना चाहिए। कोरोना से उबरते ही ब्रिदिंग एक्सरसाइज के साथ योग कर सकते हैं। इससे लंग्स मजबूत होते हैं।

ब्रिंदिंग एक्सरसाइज पर फोकस
एमबीए स्टूडेंट राज दुबे ने बताया कि मैं पिछले चार सालों से जिम जा रहा है। अप्रेल में मुझे कोरोना हो गया था तो काफी लंबे समय तक जिम छूट गया था। पोस्ट कोविड में मैंने ब्रिंदिंग एक्सरसाइज पर सबसे ज्यादा फोकस किया। मैं योग भी काफी लंबे समय से कर रहा हूं इसलिए पोस्ट कोविड में रिकवरी में काफी मदद मिली। रनिंग के साथ साइकिलिंग करता था। इसके बाद चेस्ट और मसल्स की एक्ससाइज भी शुरू कर दी।

लंग्स स्पेशल एक्सरसाइज
जिम ऑनर स्वदेश राजवानी ने बताया कि जिम में आने वाले कई कस्टमर्स कोरोना संक्रमित हुए थे। जिम आने पर उनका शेड्यूल बदला है। उनकी प्रोटीन डाइट पर फोकस किया है। डॉक्टर्स ने उन्हें स्ट्रैन्थ से जुड़ी एक्सरसाइज करने से मना किया था। हमने ऑक्सीजन लेवल को बूस्ट करने लंग्स की स्पेशल एक्सरसाइज स्क्वॉड आदि शुरू की है।


खुद को फिट बनाने बदला है शेड्यूल
वैशाली राण ने बताया कि मुझे भी कोरोना हुआ था। जिम बंद होने से हैवी एक्सरसाइज नहीं कर पा रही थी। डॉक्टर्स ने जिम जाने से मना किया था, लेकिन मैंने जिम ओपन होते ही एक्सरसाइज शुरू कर दी। खुद को फिर से फिट बनाने शेड्यूल बदला। योग के साथ कार्डियक एक्सरसाइज करती थी। फिर क्रॉसफिट, फंक्शनल ट्रेनिंग, डैड लिफ्ट भी शुरू कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

भोपाल

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग