4 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई, दिल्ली और हैदराबाद की उड़ानें घटीं, भोपाल एयरपोर्ट 1.50 लाख पैसेंजर क्लब से बाहर

Bhopal Airport : एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, एयरलाइंस कंपनियों ने पिछले महीने भोपाल से हैदराबाद, मुंबई समेत कई शहरों की उड़ानें घटा दी हैं। इसका असर यात्री संख्या पर पड़ने लगा है।
less than 1 minute read
Google source verification
Bhopal Airport

Bhopal Airport (भोपाल एयरपोर्ट 1.50 लाख पैसेंजर क्लब से बाहर Photo Source- Patrika)

Bhopal News :मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के राजाभोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट विमानों में कटौती के असर के चलते 1.50 लाख पैसेंजर क्लब से बाहर हो गया है। एयरपोर्ट डायरेक्टर आलोक त्रिपाठी ने बताया कि, एयरलाइंस कंपनियों ने पिछले महीने भोपाल से हैदराबाद, मुंबई समेत कई शहरों की उड़ानें कम कर दी हैं। इसका असर यात्री संख्या पर नजर आ रहा है।

मई के मुकाबले जून में यात्री संख्या कम दर्ज की गई है। विमानों के फेरे भी कम हुए हैं। मई में वैश्विक अनिश्चितता एवं युद्ध के माहौल के बावजूद यात्री विमान से सफर कर रहे थे। ग्रीष्म कालीन अवकाश के कारण भी एयरलाइंस को अच्छी बुकिंग मिल रही थी। जून में एयर इंडिया ने अपनी मुंबई उड़ान को दो माह के लिए निरस्त कर दिया।

ये फ्लाइट्स रहीं प्रभावित

दिल्ली उड़ान कुछ समय निरस्त रही। इंडिगो की हैदराबाद उड़ान एक से 15 जून तक निरस्त रहीं। बेंगलुरु उड़ान को सप्ताह में तीन दिन कर दिया गया है। मई में एयरपोर्ट से देश के विभिन्न शहरों के लिए एक लाख 54 हजार 368 यात्रियों ने सफर किया था। जून में यह संख्या एक लाख 33 हजार 756 रह गई है।

1.50 लाख पैसेंजर क्लब से बाहर हुआ एयरपोर्ट

राजा भोज एयरपोर्ट लंबे समय बाद मई में देश के ऐसे चुनिंदा एयरपोर्ट्स की सूची में शामिल हो गया था, जहां से हर महीने डेढ़ लाख यात्री सफर करते हैं। अब एयरपोर्ट इस सूची से बाहर हो गया है।

मानसून के बाद यात्री संख्या बढ़ने की उम्मीद

एयरपोर्ट डायरेक्टर आलोक त्रिपाठी का कहना है कि, मानसून के बाद यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। विमानों के संचालन का निर्णय एयरलाइंस कंपनियां ही करती हैं।