27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Rajgarh / चूल्हा-चौका संभालने वाली लतेश जाट बनीं प्रगतिशील कृषक, प्राकृतिक खेती से मिट्टी को नया जीवन देने के साथ कमा रही लाखों

चूल्हा-चौका संभालने वाली लतेश जाट बनीं प्रगतिशील कृषक, प्राकृतिक खेती से मिट्टी को नया जीवन देने के साथ कमा रही लाखों

पत्रिका न्यूज नेटवर्क. ब्यावरा. कभी घर की जिम्मेदारियों और चूल्हा-चौके तक सीमित रहने वाली आगर की लतेश जाट आज प्राकृतिक खेती के जरिए अपनी अलग पहचान बना रही हैं। जिस खेती को उनका परिवार वर्षों से…
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजगढ़

•

image

Newsdesk

•

Updated: 27 Nov 2026, 5:29 PM IST

Madhya Pradesh News

ब्यावरा. कभी घर की जिम्मेदारियों और चूल्हा-चौके तक सीमित रहने वाली आगर की लतेश जाट आज प्राकृतिक खेती के जरिए अपनी अलग पहचान बना रही हैं। जिस खेती को उनका परिवार वर्षों से परंपरागत तरीके से करता आ रहा था, उसी खेती में उन्होंने प्राकृतिक पद्धति अपनाकर बदलाव की शुरुआत की। एक साल पहले शुरू किया गया उनका यह प्रयास आज आर्थिक लाभ के साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई कहानी बन गया है। अब वे खुद प्राकृतिक खेती कर रही हैं और कृषि सखी के रूप में दूसरे किसानों को भी इसके लिए प्रेरित करने के साथ ही एक सफल महिला के तौर पर महिलाओं के लिए प्रेरणा बन रही है।

एक बीघा में लहसुन की प्राकृतिक खेती, 2.25 लाख की कमाई

प्राकृतिक खेती की शुरुआत करते हुए लतेश ने वर्ष-2025 में एक बीघा में लहसुन की फसल लगाई। इससे उन्हें करीब 15 क्विंटल उत्पादन प्राप्त हुआ और लगभग 2.25 लाख रुपए की आय हुई। लतेश बताती है कि पहले इसी जमीन पर गेहूं की खेती की जाती थी, लेकिन उससे इतना लाभ नहीं मिलता था। लहसुन की फसल से मिले परिणाम ने उनका विश्वास बढ़ाया। अब उन्होंने इस बार लहसुन का रकबा बढ़ाकर दो बीघा कर दिया है। इसके साथ ही आधा बीघा में टमाटर और हरी मिर्च की फसल भी लगाई है।

लतेश बताती है कि प्राकृतिक खेती में लागत न के बराबर रहती है, खाद आदि खुद ही तैयार करते है। शुरू में थोड़ी परेशानी होती है, लेकिन इससे मिट्टी को बचाने के साथ ही फसल भी अच्छी मिलती है।

कुछ अलग करने की चाह ने बनाया किसान, खुद बदलीं

पहले मैं भी घर का कामकाज संभालती थी, लेकिन कुछ अलग करने की चाह थी। कृषि विभाग के इसकी जानकारी मिली तो प्राकृतिक खेती केवल आमदनी बढ़ाने का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर बनने का रास्ता भी बनी है। पहले उनका अधिकतर समय घर के कामकाज में गुजरता था, लेकिन अब खेती से होने वाली आय में वे परिवार को आर्थिक सहयोग दे रही हैं। अब कृषि सखी के रूप में वे करीब 125 किसानों को प्राकृतिक और जैविक खेती के प्रति जागरूक करने का प्रयास कर चुकी हैं। इनमें से चार किसानों ने खेती शुरू की है। वे बताती है कि आज के दौर में सबको अधिक लाभ चाहिए, लेकिन कोई मिट्टी की सेहत पर ध्यान नहीं दे रहे है। किसानों को आशंका भी रहती है कि कहीं बिना उवर्रक और रसायनों के फसल नहीं निकली तो कुछ हाथ नहीं लगेगा, लेकिन ऐसा नहीं है, हमें खुद के साथ मिट्टी की सेहत का ध्यान रखना है तो रसायनों का प्रयोग कम कर प्राकृतिक खेती अपनाना ही होगा।