27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा के पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटवा का बंगला कुर्क, पॉश इलाके में है बड़ा बंगला

बैंक आफ बड़ौदा का 33 करोड़ रुपए जानबूझकर नहीं चुकाया था...।
2 min read
Google source verification

भोपाल

•

image

Manish Gite

•

Jan 23, 2020

patwa2.jpg

भोपाल। भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटवा की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। बैंक से लोन लेकर जानबूझकर नहीं चुकाने के मामले में वे पहले ही डिफाल्टर घोषित हो चुके हैं। अब उनका बंगला भी कुर्क कर लिया गया। गौरतलब है कि पटवा को तीन माह पहले ही चैक बाउंस के दो मामलों में छह माह की सजा सुनाई गई थी, साथ ही 30 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया था।

भाजपा के दिग्गज नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा के दत्तक पुत्र सुरेंद्र पटवा शिवराज सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री रह चुके हैं। वे इस समय भोजपुर से भाजपा के विधायक भी हैं। उन पर बैंक आफ बड़ौदा का 33.54 करोड़ रुपए बकाया था। डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के आदेश पर यह बंगला कुर्क कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें- पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटवा के घर कुर्की के लिए पहुंचे बैंक कर्मचारी

सुरेंद्र पटवा का इंदौर स्थित बंगला कुर्क किया गया है। कार्रवाई के लिए वित्त एवं राजस्व विभाग के अफसरों की एक टीम गुरुवार को उनके बंगले पर पहुंची और इंदौर के पॉश इलाके गुलमोहर कॉलोनी में स्थित उनका बंगला कुर्क करने की कार्रवाई शुरू की। बैंग पहले ही नोटिस देने और संपत्ति कुर्क करने का विज्ञापन प्रकाशित करवा चुका है। इस मामले में तीन माह पहले भी पटवा की ओर से राशि जमा करने को लेकर कवायद शुरू की गई थी। इस बीच गुरुवार को बैंक अधिकारियों के साथ ही अफसरों की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर कुर्की की कार्रवाई कर दी।

गौरतलब है कि पिछले दिनों भोपाल की एक विशेष अदालत ने चेक बाउंस के दो मामलों में भी पटवा को 6 माह की जेल और 30 लाख रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई थी। हालांकि इसके बाद पटवा को जमानत मिल गई थी।

MUST READ

चुनाव से पहले मुश्किल में ये दिग्गज नेता, हाईकोर्ट ने दिया नोटिस
Election 2018: डिफाल्टर मंत्री को फिर मिला टिकट, बैंक का नहीं चुकाया था करोड़ों रुपए
पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटवा के घर कुर्की के लिए पहुंचे बैंक कर्मचारी
चुनाव से पहले मुश्किल में मंत्रीजी, बैंक का करोड़ों रुपए नहीं लौटाया, चैक भी हुआ बाउंस