22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व मुख्यमंत्री की तबियत खराब, हॉस्पिटल पहुंचे भाजपा-कांग्रेस के नेता

मध्यप्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी की तबियत खराब, हॉस्पिटल पहुंचे भाजपा-कांग्रेस के नेता
2 min read
Google source verification
kailash joshi taken to hospital

kailash joshi taken to hospital

भोपाल। अभी कुछ ही दिनों पहले पूर्व सीएम बाबूलाल गौर की तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया था, अभी उनकी तबियत पूरी तरह से ठीक भी नहीं हुई थी कि पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी की तबियत भी अचानक खराब हो गई।

जिसके चलते उन्हें भोपाल के नेशनल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक पहले से पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी की सेहत में सुधार हो रहा।

जानिये कौन हैं कैलाश जोशी
कैलाश जोशी मध्य प्रदेश के प्रथम गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री रहे। जिन्होंने 26 जून 1977 से लेकर 17 जनवरी 1978 तक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शासन किया।

ये ऐसे नेता हैं जिन पर संघ से ज्यादा समाजवादियों को भरोसा रहा। कैलाश जोशी 1990 में नौवीं विधान सभा के सदस्‍य और वाणिज्‍य, उद्योग एवं ऊर्जा मंत्री. 1993 में दसवीं विधान सभा के सदस्‍य. 1993 में भाजपा किसान मोर्चा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष भी रहे।

रविवार को कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, पीसी शर्मा, सुरेश पचौरी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए भोपाल के नेशनल हॉस्पिटल पहुंचे। दिग्विजय सिंह ने डॉक्टर से कैलाश जोशी के स्वास्थ्य को लेकर चर्चा की। करीब आधा घंटे अस्पताल में रुकने के बाद दिग्विजय सिंह चले गए।

थोड़ी देर बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हॉस्पिटल पहुंचे। उनके साथ सांसद आलोक संजर, महापौर आलोक शर्मा, जिला अध्यक्ष विकास विरानी, महामंत्री सत्य प्रकाश अग्रवाल, और राजेंद्र गुप्ता मौजूद रहे।

बताया जा रहा है कि जोशी की हालत अब पहले से बेहतर है। और उनका इलाज चल रहा। डॉक्टरों का कहना है कि जल्द ही उन्हे अस्पतला से छुट्टी मिल जाएगी।