9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मध्यप्रदेश को दूसरी बार मिली महिला राज्यपाल, गुजरात की आनंदीबेन बनी गवर्नर

गुजरात की पर्व मुख्यमंत्री आनंदबेन पटेल मध्यप्रदेश की नई राज्यपाल बनाई गई हैं। शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर इसकी जानकारी...।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Jan 20, 2018

anandiben

भोपाल। गुजरात की पर्व मुख्यमंत्री आनंदबेन पटेल मध्यप्रदेश की नई राज्यपाल बनाई गई हैं। शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। सितम्बर 2016 में रामनरेश यादव का कार्यकाल समाप्त होने के बाद से ही गुजरात के राज्यपाल ओमप्रकाश कोहली मध्यप्रदेश के प्रभारी राज्यपाल की जिम्मेदारी निभा रहे थे।

नियमित राज्यपाल नहीं होने से मध्यप्रदेश की फाइलें गुजरात भेजनी पड़ रही थीं। आनंदी बेन प्रदेश की दूसरी महिला राज्यपाल होंगी। पूर्व में श्रीमती सरला ग्रेवाल 1989 से 1990 में राज्यपाल रह चुकी हैं।

काफी समय से थी चर्चा
मध्यप्रदेश में आनंद बेन को राज्यपाल बनाए जाने की अटकले काफी समय से चल रही थी। आनंदीबेन ने गुजरात में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला ले लिया था। बकायदा उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को पत्र लिखकर कह दिया था कि उनकी जगह किसी युवा कार्यकर्ता को टिकट दिया जाए। आनंदीबेन ने फेसबुक पोस्ट के जरिए अपनी इच्छा जाहिर की थी। हालांकि प्रधानमंत्री मोदी के सभी गुजरात दौरों में आनंदी बेन को काफी इंपोर्टेंस दिया जा रहा था।

आनंदीबेन के जीवन पर एक नजर
-सर्वश्रेष्ठ शिक्षक के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार (1989)
-गुजरात में सबसे बेहतर शिक्षक के लिए राज्यपाल पुरस्कार (1988)
-पटेल जागृति मंडल मुम्बई द्वारा 'सरदार पटेल' पुरस्कार (1999)
-नर्मदा नदी स्थित नवगाम जलाशय में डूबती हुई लड़की को बचाने हेतु वीरता पुरस्कार्
-चारुमति योद्धा पुरस्कार, अहमदाबाद की विजेता
-महिलाओं के उत्थान अभियान के लिए धरती विकास मंडल द्वारा विशेष सम्मान
-महेसाणा जिला स्कूल खेल आयोजन में पहली रैंकिंग के लिए 'बीर वाला' पुरस्कार
-तपोधन ब्रह्म विकास मंडल द्वारा 'विद्या गौरव' पुरस्कार (2000)
-1994 में उन्होंने बिजिंग में चतुर्थ विश्व महिला सम्मेलन में भारत का नेतृत्व किया।
-अंबुभाई व्यायाम विद्यालय पुरस्कार (राजपिपला) की विजेता
-पटेल समुदाय द्वारा 'पाटीदार शिरोमणि' अलंकरण (2005)

MUST READ

कांग्रेस नेता ने की महिला पर टिप्पणी, बोले- दारू जितनी पुरानी, उतनी अच्छी
भाजपा सांसद ने गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवानी को बताया कॉकरोच, कांग्रेस ने भी दिया जवाब
मंत्री की सादगीः ढाबे पर खाया दाल तड़का, लोगों की समस्याएं भी सुनीं
केंद्र सरकार पर बोले केजरीवाल, बोले 67 प्रतिशत बढ़ा मोदी सरकार में भ्रष्टाचार
MP में भाजपा की मुश्किल बढ़ाने आ रही है शिवसेना, बनाया सीक्रेट प्लान