अश्लील टिप्पणी के बाद हो रही निंदा
बताया जाता है कि कांग्रेस नेता ने सागर जिले के सेमाढाना गांव में एक सभा के दौरान विधायक पारुल साहू को दारूवाली विधायक कहकर संबोधित करते हुए अश्लील टिप्पणी भी की। कांग्रेस नेता ने विधायक की तुलना भी शराब से कर दी। उन्होंने कहा कि दारू जितनी पुरानी होती है, उतनी अच्छी होती है। कांग्रेस विधायक का वीडियो वायरल हो जाने के बाद उनकी कड़ी निंदा हो रही है। इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर भी काफी कमेंट्स किए जा रहे हैं।