15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंत्री की सादगीः ढाबे पर खाया दाल तड़का, लोगों की समस्याएं भी सुनीं

मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। वे आम नागरिकों की तरह ही भोपाल के मार्केट में निकल...।
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Gite

Dec 21, 2017

Madhya Pradesh, Madhya Pradesh Panchayat, Madhya Pradesh Gram Vikas


भोपाल। मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। वे आम नागरिकों की तरह ही भोपाल के मार्केट में निकल जाते हैं। बीती रात ही वे पुराने भोपाल स्थित एक होटल में खाना पहुंच गए। उन्होंने दाल तड़का आर्डर किया और नींबू-प्याज, मिर्च के साथ सादे खाने का लुत्फ उठाया।

लोगों की समस्याएं भी सुनीं
पुराने भोपाल स्थित एक होटल पर खाना खाने पहुंचे मंत्री को देखकर स्थानीय कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए। उन्होंने सहजता के साथ कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। वहीं खाना खाते समय उनकी समस्याएं भी सुनी। यह वाकया देर रात का है, जब भार्गव पुराने भोपाल स्थित नादरा बस स्टैंड पहुंचे थे। बताया जाता है कि जब भी मंत्रीजी का मूड दाल तड़का खाने का हो जाता है वे यह सादा खाना खाने चले आते हैं।

मंत्री गोपाल भार्गव अक्सर विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान अपने कार्यकर्ताओं के साथ उनके वाहन में निकल जाते हैं। वे अपने कार्यकर्ताओं के घरों पर भी अचानक पहुंच जाते हैं।