17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकार का सबसे बड़ा फैसला,अब सरकारी खर्चे पर होगा दिल का इलाज,बस भरें ये फार्म

अब प्रदेश सरकार के खर्चे पर होंगे। सरकार के निर्देश पर बच्चों के हृदय का ऑपरेशन फ्री किए जाएंगे। जिसके लिए सरकार ने कवायद शुरू कर दी है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 20 Dec 2017, 3:33 PM IST

Heart Operation

Free Children

ग्वालियर। बच्चों के हृदय का ऑपरेशन अब प्रदेश सरकार के खर्चे पर होंगे। सरकार के निर्देश पर बच्चों के हृदय का ऑपरेशन फ्री किए जाएंगे। जिसके लिए सरकार ने कवायद शुरू कर दी है। इस फ्री ऑपरेशन का लाभ लेने के लिए बस आपको केवल एक फॉर्म भरना है।बच्चों के ऑपरेशन अब सरकार के खर्चे पर होंगे।जिला चिकित्सालय मुरार में कलेक्टर राहुल जैन के साथ बीते दिन हुई बैठक के बाद मिले निर्देश पर मंगलवार को विशेष शिविर आयोजित कर हृदय रोग से पीडि़त 52 बच्चों का नामी विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें से करीब दो दर्जन बच्चों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया है।

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आयोजित किए गए शिविर में जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शहर में भोपाल के एलबीएस हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने रोग से पीडि़त 52 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जिनमें से २४ बच्चों को चिन्हित किया गया है।

IMAGE CREDIT: Free Children Heart Operation at Government

शिविर में डॉ. प्रशांत वलेचा सहित अन्य चिकित्सक भी मौजूद रहे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जन्म से 18 वर्ष तक का कोई भी बच्चा अगर हृदय रोग से ग्रसित हो तोइसकी सूचना जिला आरबीएस के कॉर्डिनेटर दिनेश पचौरियरा के मोबाइल नंबर 7987192549 पर दी जा सकती है।

साथ ही शिविर में यह भी बताया गया है कि हृदय रोग से पीडि़त बच्चों की नि:शुल्क जांच व हृदय का ऑपरेशन भी कराया जाएगा।

24 बच्चों के होंगे ऑपरेशन
शिविर में ५२ बच्चों की विभिन्न बीमारियों की जांच की गई। जिसमें से करीब २४ बच्चों में हृदय की बीमारी की पाई गई। जिनके ऑपरेशन प्रदेश सरकार के खर्चे पर कराए जाएंगे। हालांकि यह ऑपरेशन कब कराए जाएंगे इसकी अभी डेट तय नहीं हुई है। लेकिन यह ऑपरेशन जल्द ही कराए जाएंगे।

क्या होती है हृदय की बीमारी
हृदय हमारे शरीर का एक महत्त्वपूर्ण अंग है। यह छाती के मध्य में,थोड़ी सी बाईं ओर स्थित होता है। हमारा ह्रदय एक दिन में लगभग एक लाख बार और एक मिनट में 60-90 बार धड़कता है। हृदय की मांसपेशिया जीवंत होती है और उन्हें जिन्दा रहने के लिए आहार और ऑक्सीजन की जरूरत होती है।

जब एक या ज्यादा आर्टरी रुक जाती है तो हृदय की कुछ मांसपेशियों को आहार और ऑक्सीजन नही मिल पाती। इस स्थिति को हार्ट अटैक यानी दिल का दौरा कहा जाता है। कुछ लोगों को भ्रम रहता है कि दिल से संबंधित और भी समस्याएं होती हैं जैसे -हार्ट वॉल्व की समस्या,कंजीनाइटल हार्ट प्रॉब्लम आदि, और जब हम दिल की बीमारियों की बात करते हैं तो आमतौर पर इन्हें शामिल नहीं किया जाता लेकिन यह समस्याएँ भी हृदय रोग से सम्बंधित होती है।

ह्रदय रोगों के लक्षण
अचानक सीने में दर्द दिल का दौरा पडऩे का संकेत हो सकता है, लेकिन अन्य चेतावनी के संकेत भी काफी मामलों में प्रत्यक्ष
होते हैं।
आपको एक या फिर दोनों हाथों,कमर,गर्दन,जबड़े या फिर पेट में दर्द और बेचैनी महसूस हो सकती है।
आपको सांस की तकलीफ,ठंडा पसीना आना,मतली या चक्कर जैसे लक्षण हो सकते हैं।
आपको व्यायाम या अन्य शारीरिक श्रम के दौरान सीने में दर्द हो सकता है जिसे एनजाइना कहते हैं। जो कि जीर्ण कोरोनरी धमनी की बीमारी (सीएडी) के आम लक्षण हैं।