
भोपाल. Patrika Positive News मध्यप्रदेश (MADHYA PRADESH) में कोरोना (CORONA) के कहर ने कई परिवारों को तबाह कर दिया है। कई बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है तो कई बुजुर्गों के बुढ़ापे की लाठी को कोरोना ने छीन लिया है। प्रदेश में ऐसे कई परिवार हैं जो इस महामारी में अपने घर के मुखिया या कर्ताधर्ता को खो चुके हैं जिससे कि अब उनके सामने पहाड़ जैसी जिंदगी मुंह फाड़े खड़ी है और उनके पालन-पोषण का संकट गहरा गया है। ऐसे मुश्किल वक्त में शिवराज सरकार (MP GOVENMENT) इन परिवारों की मदद के लिए आगे आई है और सीएम शिवराज (CM SHIVRAJ SINGH CHOUHAN) ने इसके संबंध में गुरुवार को बड़ी घोषणा भी की।
देखें वीडियो-
अनाथों के नाथ बनेंगे सीएम शिवराज
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि कोरोना महामारी में अपने माता-पिता व अभिभावकों को खोने वाले बच्चों को हर माह 5 हजार रुपए पेंशन सरकार की ओर से दी जाएगी और बच्चों को मुफ्त में शिक्षा व राशन भी उपलब्ध कराया जाएगा। ताकि बच्चों के जीवन यापन में किसी भी तरह की कोई परेशानी न आए। साथ ही सीएम शिवराज ने ये भी कहा कि राज्य सरकार उन लोगों को सरकारी गारंटी पर ऋण भी देगी जो काम करना चाहते हैं। सीएम शिवराज ने आगे कहा कि महामारी ने जिन बच्चों के सिर से माता-पिता का सहारा छीना है, बुजुर्गों से उनके बुढापे के सहारे को छीना है उन बच्चों व परिवारों का सहारा हम और हमारी सरकार बनेगी।
प्रदेश में कोरोना के 1 लाख से ज्यादा सक्रिय मामले
बता दें कि मध्यप्रदेश में कोरोना महामारी का संक्रमण बीते दिनों काफी तेजी से फैला है और रोजाना कोरोना के हजारों नए मरीज सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में 8,419 नए पॉजिटिव केस प्रदेश में मिले हैं। जिन्हें मिलाकर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 7 लाख के पार हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार कुल संक्रमित 7 लाख 8 हजार 621 हो गए हैं। मध्यप्रदेश में अभी कोरोना के 1 लाख 8 हजार 116 एक्टिव केस हैं जबिक 6753 लोग कोरोना के कारण अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि पॉजिटिवी रेट तेजी से कम हो रहा है और 12 मई को पॉजिटिवी रेट 13% से कम रहा।
देखें वीडियो-
Published on:
13 May 2021 03:46 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
