18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गणपति के जयकारों से गूंज रहे पंडाल 

राजधानी में श्रीगणेश की झांकियों को देखने के लिए भक्तों की भीड़ उमड रही है। रविवार को छुट्टी होने से शहर के प्रमुख स्थानों पर लगी झांकियों पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Juhi Mishra

•

Updated: 21 Sep 2015, 12:02 PM IST

ganesha photo

ganesha photo

भोपाल। राजधानी में श्रीगणेश की झांकियों को देखने के लिए भक्तों की भीड़ उमड रही है। रविवार को छुट्टी होने से शहर के प्रमुख स्थानों पर लगी झांकियों पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। झांकी पंडालों पर बच्चों के छोटी-छोटी प्रतियोगिताओं का दौर चल रहा है। देर रात तक झांकियों में भीड़ लगी रही। हर ओर गजानन की आराधना की जा रही है। पीपल चौक में सपरिवार विराजित भोपाल के राजा के दरबार में रविवार को लड्डुओं का भोग लगाया गया।



प्रीमियर आर्चेड कॉलोनी उत्सव समिति द्वारा पहले साल श्रीगणेशजी की स्थापना की गई। समिति में जीएस सक्सेना, राजेश जैन, मोहम्मद तालिब अली, आशीष चौबे, मनोज बालोनी मुख्य हैं।

रामेश्वरम् गणेश उत्सव समिति के तत्वावधान से लगातार दूसरे साल स्थापना की जा रही है। समिति में नवीन कुमार, राघव देवड़ा, रोहित भाटिया, कार्तिक मैथिल, मधु देवड़ा प्रमुख हैं।

यहां व्यापारी द्वारा 15 साल से बप्पा की स्थापना करते हैं। सतीश पांडे ने बताया कि यहां महाराष्ट्र से हर साल मिट्टी की मूर्ति लाई जाती है। यहां रजनीश कुमार, केतन तारे, धीरज त्रिपाठी, अखिलेश दीक्षित मुख्य हैं।

श्री राम गणेश उत्सव समिति बीते चार साल से यहां पर भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा को को विराजमान कर रही है। समिति में रंजन सिंह, अरविंद गिरी, शुभम यादव, आशीष पंडित प्रमुख हैं।

ओल्ड सुभाष नगर गणेश उत्सव समिति पिछले सात साल से भगवान श्रीगणेश प्रतिमा की स्थापना कर रही है। समिति में प्रमुख रूप से स्वपनिल पटैरिया, गौरव राजपूूत, आशीष ठाकुर, महेश कोडवानी, महेंद्र ठाकुर शामिल हैं।