10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंदौर का पोहा-जलेबी खाकर फंस गए भाजपा सांसद, दिल्ली में गौतम गंभीर के लगे ऐसे पोस्टर

क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद गौतम गंभीर दिल्ली से भाजपा सांसद हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Pawan Tiwari

•

Updated: 17 Nov 2019, 11:09 AM IST

इंदौर का पोहा-जबेली खाकर फंस गए भाजपा सांसद, दिल्ली में गौतम गंभीर के लगे ऐसे पोस्टर

इंदौर का पोहा-जबेली खाकर फंस गए भाजपा सांसद, दिल्ली में गौतम गंभीर के लगे ऐसे पोस्टर

भोपाल. इंदौर के पोहा और जलेबी की बात ही कुछ और है। क्या आम और क्या खास ये इंदौरी पोहा और जलेबी है ही ऐसी की सभी को अपने स्वाद का दीवाना बना लेती है। लेकिन भाजपा सांसद गौतम गंभीर के लिए इंदौर का पोहा और जलेबी अब मुसीबत बन गया है। इंदौर की जायकेदार जलेबी का स्वाद गौतम गंभीर ने क्या लिया राजनीति शुरू हो गई है। सियासी हो हल्ला मच गया और देश की राजनीति दिल्ली में गौतम गंभीर के लापता होने के पोस्टर लग गए। पोस्टर में गौतम गंभीर का आखिरी पता इंदौर लिखा गया है।

लापता के लगे पोस्टर
रविवार सुबह आईटीओ इलाके में जगह-जगह में गौतम गंभीर के लापता हो जाने के पोस्टर चिपके हुए नजर आए। दिल्ली में भाजपा सांसद गौतम गंभीर के लापता होने के पोस्टर पेड़ों में भी लगाए गए हैं। इस पोस्टर में लिखा है कि- क्या आपने इन्हें कहीं देखा है? आखिरी बार इन्हें जलेबी खाते हुए इंदौर में देखा गया था। पूरी दिल्ली इन्हें ढूंढ रही है। बता दें कि भारत-बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के पहले मैच में गौतम गंभीर इंदौर में कमेंट्री करने पहुंचे थे। इस दौरान पूर्व भारतीय खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण ने गौतम गंभीर के साथ पोहा और जलेबी खाते हुए के फोटो ट्विटर पर शेयर किए थे। जिसके बाद गौतम गंभीर सोशल मीडिया में ट्रोल होने लगे थे।


क्या है मामला
दरअसल, दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर एक बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में भाजपा सांसद गौतम गंभीर को भी शामिल होना था लेकिन गौतम गंभीर इंदौर में भारत और बांग्लादेश के मैच में क्रिकेट कमेट्री कर रहे थे। इस बैठक में गौतम गंभीर शामिल नहीं हुए थे। गौतम गंभीर के पोहा-जलेबी खाने के फोटो वायरल होने के बाद आम आदमी पार्टी ने भी गौतम गंभीर के खिलाफ हमला बोला था। आम आदमी पार्टी ने कहा था- दिल्ली में होने वाली प्रदूषण कंट्रोल कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक छोड़कर सांसद गौतम गंभीर क्रिकेट मैच की कमेंट्री करते रहे साथ ही जलेबी भी खाते रहे।