28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मध्य प्रदेश में शुरु होने वाला है ‘घर वापसी अभियान’, विश्व हिंदू परिषद ऐसे करेगा काम, जानें तैयारी

आदिवासी बाहुल्य जिलों में बढ़ते धर्म परिवर्तन के मामलों के खिलाफ बड़े पैमाने पर घर वापसी अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 6 Aug 2022, 1:47 PM IST

News

मध्य प्रदेश में शुरु होने वाला है 'घर वापसी अभियान', विश्व हिंदू परिषद ऐसे करेगा काम, जानें तैयारी

भोपाल. मध्य प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य जिलों में बढ़ते धर्म परिवर्तन के मामलों के खिलाफ बड़े पैमाने पर घर वापसी अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि, ये अभियान शुरुआत में प्रदेश के 9 जिलों में चलाया जाएगा। इसके लिए विश्व हिंदू परिषद ने कमान संभाली है। आपको बता दें कि, विश्व हिंदू परिषद ने इस अभियान को 'शून्य प्रतिशत धर्मांतरण शत प्रतिशत घर वापसी' नारा दिया है।

बताया जा रहा है कि, वीएचपी द्वारा ये घर वापसी अभियान प्रदेश के भोपाल, सीहोर, बैतूल, रायसेन, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर और मुरैना जिले में चलाया जाएगा। इसके लिए संगठन ने तहसील स्तर पर तैयारी की है।

यह भी पढ़ें- अग्निकांड के बाद एक्शन में शासन : इन अस्पतालों के लाइसेंस रद्द, अब तक 28 अस्पतालों पर गिर चुकी है गाज


कब हुआ धर्म परिवर्तन, जानकारी देगा VHP

आपको बता दें कि, अभियान के तहत विहिप दर्म परिवर्तन करने वालों को बताएगा कि, उनके पूर्वजों ने किस दौर में धर्म परिवर्तन किया था। बताया जा रहा है कि, आगे जाकर इस अभियान को देशबर में चलाया जाएगा। अभियान की तैयारी और रणनीति पर मंथन किया जा रहा है। सामाजिक समरसता से जुड़े सेवा कार्यों पर विहिप जोर देगा।


भोपाल में हैं डॉ. मोहन भागवत

जानकारी के अनुसार 7 अगस्त तक विहिप का शिविर चलेगा। पूर्व सरकार्यवाह भैया जी जोशी 7 अगस्त तक शामिल रहेंगे। आरएसएस प्रमुख डॉ मोहन भागवत भी इस शिविर में 2 से 4 अगस्त के बीच शामिल हुए। बताया जा रहा है कि, डॉ भागवत अभी भी भोपाल में ही मौजूद हैं। भागवत 4 अगस्त से विश्व संघ शिक्षा वर्ग में शामिल हुए। विश्व संघ शिक्षा वर्ग का आज समापन होगा।


स्कूलों में पढ़ाई जाएगी सुबोध रामायण

विहिप ने बच्चों को रामायण की शिक्षा देने हिंदी में सुबोध रामायण पुस्तक तैयार कराई है। विभिन्न स्कूलों में विहिप यह पुस्तक उपलब्ध कराएगी। जिन स्कूलों में शिक्षक इसे पढ़ाने में असमर्थ होंगे वहां विहिप के पदाधिकारी पढ़ाएंगे।

पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, देखें वीडियो