7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मॉडल हाइवोल्टेज ड्रामाः युवती ही नहीं खुद के पिता को भी पीट चुका है सनकी, परिवार कर चुका है बेदखल

मॉडल हाइवोल्टेज ड्रामाः युवती ही नहीं खुद के पिता को भी पीट चुका है सनकी, परिवार कर चुका है बेदखल

4 min read
Google source verification
model kidnapping

मॉडल हाइवोल्टेज ड्रामाः युवती ही नहीं पिता को भी पीट चुका है सनकी, परिवार कर चुका है बेदखल

भोपालः शनिवार को प्रदेश की राजधानी में चले सनकी आशिक़ के हाइवोल्टेज ड्रामे ने पूरे देश की निगाहें थाम रखीं थी। हर एक को बस यहीं चिंता थी, कि कमरे के अंदर क्या हो रहा होगा। खैर, पुलिस की साढ़े बाहर घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद सनकी आरोपी ने कमरे का दरवाज़ा खोला, जिसमें से चोटिल ज़रूर, मगर होश में लड़की जैसे ही कमरे से बाहर आई, तो टीवी स्क्रीन पर टकटकी लाए देखने वालों की खुशी का ठिकाना ही कुछ और था। फिलहाल, ड्रामा खत्म हुआ, लेकिन ऐसा नहीं था कि, युवक को सिर्फ प्यार की ही सनक थी। मामले में चौकाने वाला खिलासा हुआ है युवक के परिवार की तरफ से आए बयान के बाद।

पिता की भी कर चुका था पिटाई

मॉडल को बंधक बनाने वाले रोहित से सिर्फ पीड़ित लड़की ही परेशान नही थी, बल्कि आरोपी का परिवार सेमेत इलाके को लोग भी उससे काफी परेशान थे। आप इस बात का अंदाज़ा इस बात से ही लगा सकते हैं कि, उस मां-बाप को उनके बेटे ने कितना प्रताणित किया होगा कि, उन्होंने पिछले दिनो उसे अपने रिश्ते और संपत्ति से बेदखल कर चुके हैं। बता दें कि, एक हिन्दी न्यूज़ चेनल को परिवार के सदस्यों ने बताया कि, वैसे तो उसने हमें काफी परेशान किया है, जिसके कई किस्से हैं, लेकिन पिछले दिनो मई के महीने में आरोपी की बहन की शादी थी, जिसमें शामिल होने वह अपने घर लोधा पहुंचा था, जहां बहन की शादी में खुद जिम्मेदारी और हिस्सेदारी की बात करने के बजाए उसने शादी के मौके पर अपने पिता से ही पैसों की मांग कर डाली, इतना ही नहीं पिता द्वारा समय की गंभीरता को समझकर सवाल करने की हिदायत देना आरोपी को इतना नागवार गुज़रा कि उसने पिता से ही मारपीट करनी शुरु कर दी।

पिता कर चुके हैं बेदखल

गुस्साए पिता रेशमपाल ने उसे संपत्ति और रिश्ते से बेदखल कर दिया, जिसकी जानकारी उन्होंने स्थानीय थाने में करीब पंद्रह दिन पहले ही दे दी है। साथ ही, जायदाद में हक मांगने का दबाव बनाना, जान से मारने की धमकी देना और परिवार के सदस्यों से मारपीट करने के जुर्म में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था, जहां से छूटकर करीब दो दिन पहले ही रोहित भोपाल आया था, तभी से वह युवती पर जान से मारने का दबाव बना रहा था। लेकिन युवती द्वारा गुरुवार की रात को उसे स्पष्ट रूप से शादी का इंकार करना इतना भारी पड़ा कि, उसकी जान पर बन आई थी।

चोरी करके भाग था मुंबई

आपको बता दें कि, सनकी आरोपी के पिता लोधा गांव निवासी रेशमपाल मजदूर हैं, जो मज़दूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब होने चलते खुद के घर की मरम्मत कर पाना भी उनके बस में नहीं है। उनके पास सिर्फ 50 गज जमीन है, जिसपर उन्होंने खुद ही ईंटे जोड़कर सर ढांकने का आसरा कर रख है। रोहित माता-पिता का एक लौता पुत्र है, इसके अलावा उनकी दो बेटिया भी हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। रेशमलाल ने बताया कि, करीब ढाई साल पहले रोहित गांव में चोरी भी कर चुका है, जिसपर गुस्साए गांववालों ने उसकी काफी पिटाई भी कर दी थी, जिसके बाद वह गांव से भाग गया। कुछ दिन बाद उसने फोन पर बताया कि, वह मुंबई में किसी किसी स्टूडियो में काम करने लगा है। युवक के पिता ने चेनल को बताया कि, वहीं से मॉडल लड़की उसके संपर्क में आई थी।

लड़की बोली, मुझे उससे शादी नहीं करना, उसे फांसी दो

इधर, राजधानी के नूतन अस्पताल में भर्ती पीड़िता ने भी आरोपी से शादी करने से इंकार कर दिया है। पीड़िता का कहना हैं कि, 'अगर मैं उस समय शपथ पत्र पर उसे लिखकर नहीं देती तो वह मेरी जान ले लेता। मुझे सिर्फ अपनी जान बचाना थी, इसलिए मेने उस समय उसकी बात मानने में ही भलाई समझी।' युवती ने कहा कि, 'उसने कभी मुझसे प्यार नहीं किया बल्कि हर बात के लिए दबाव बनाया कई बार मुझे मारा भी। मेरे शादी से इंकार करने पर जान से मारने की कोशिश भी की। शुक्रवार के दिन भी उसने मैरे साथ कई बार मारपीट की और मुझपर यह दबाव बनाया कि, अगर पुलिस और मीडिया के सामने तुमने शादी का इंकार किया तो मैं, तुम्हें और तुम्हारे परिवार को जान से मार दूंगा।' पीड़िता ने न्यायपालिका से आरोपी को सख्त से सख्त सज़ा देने की अपील की है। उसने यहां तक कहा कि, आरोपी को फांसी की सज़ा दी जाए। इसका कारण बताते हुए उसने कहा कि, 'अगर वह कानूनी चंगुल से छूट गया तो मुझे इस बात का यकीन है कि वह मुझे और मेरे परिवार को जान से मार देगा।' फिलहाल, पुलिस ने आरोपी रोहित पर गंभीर धाराएं लगाकर दो अलग-अलग केस दर्ज किए हैं। शनिवार को कुछ ही देर में पुलिस उसका सड़क पर जुलूस भी निकालने की तैयारी कर रही है।