
भोपाल। शहर में इस तरह की तमाम घटानाएं होने के बावजूद न तो इन मामलों को लेकर लोग जागरुक होते दिख रहे हैं, और न ही पुलिस की कोई कड़ी कार्रवाई सामने आई है। ऐसा ही एक और मामला राजधानी भोपाल में सामने आया है, जहां फेसबुक पर दोस्ती कर इंदौर का एक लड़का बीएचएमएमस की लड़की से रेप कर उसे होटल में छोड़कर भाग गया। मामला भोपाल का है।
इस बात की जानकारी पीड़िता ने अपने जीजा को जानकारी दी। घटना शुक्रवार की है जिस पर देर शाम मंगलवार को मामला दर्ज कराया गया। अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
यह है मामला...
फेसबुक पर दोस्ती कर आईपीएस कॉलेज इंदौर के एमबीए छात्र ने होशंगाबाद रोड स्थित एक निजी कॉलेज की बीएड की छात्रा से ज्यादती करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने छात्रा को तीन दिन तक होटल में रोके रखा और उसके साथ ज्यादती की। शिकायत पर मंगलवारा पुलिस ने ज्यादती की एफआईआर दर्ज कर ली है।
मंगलवारा थाने के एएसआई छत्रपाल सिंह ने बताया कि 21 वर्षीय युवती मूलतः खंडवा की रहने वाली है। वह होशंगाबाद रोड स्थित एक निजी कॉलेज में बीएड की छात्रा है। दो साल पहले फेसबुक पर उसकी दोस्ती इंदौर निवासी 24 वर्षीय सौरभ शर्मा से हुई। सौरभ इंदौर में आईपीएस संस्थान का एमबीए का छात्र है।
छात्रा का आरोप है कि उसके रिश्तेदार इंदौर में रहते है। जब वह कुछ दिन पहले इंदौर गई थी। तब उसकी आरोपी सौरभ से मुलाकत हुई थी। तब उसने सौरभ को बताया था कि वह 10 अक्टूबर को खंडवा जा रही है। यह सुनते ही आरोपी बोला कि वह दस अक्टूबर की रात को स्टेशन के बाहर मिलना चाहता है] इसके लिए छात्रा भी तैयार हो गई थी।
ट्रेन लेट हुई तो ले गया होटल:
दस अक्टूबर को छात्रा से मिलने के लिए सौरभ भोपाल आ गया। दोनों की स्टेशन पर मुलाकात हुई। छात्रा की ट्रेन लेट थी। इस पर सौरभ ने कहा कि कुछ देर होटल में आराम करते है। छात्रा इसके लिए तैयार हो गई। आरोपी छात्र उसको लेकर मंगलवारा इलाके में एक होटल में ले आया। इस दौरान सौरभ ने छात्रा को झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसे खंडवा भी नहीं जाने दिया।
छात्रा का मोबाइल भी स्विच आफ करवा दिया। आरोपी ने उसे झांसा देकर 12 अक्टूबर तक होटल में रोके रखा था। किसी तरह छात्रा ने यह बात अपने परिजनों को बताई। पीड़िता ने थाने पहुंचकर इस मामले में ज्यादती की एफआईआर दर्ज करवा दी। आरोपी फिलहाल फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
इधर, ITI की छात्रा की दास्तां :-
कुछ दिन पहले ही भोपाल में फेसबुक पर दोस्ती के बाद लव, सेक्स और धोखे का एक और मामला सामने आ चुका है। इस मामले में खास बात ये है कि फेसबुक दोस्त से फिजिकल रिलेशन बनाने के बाद युवक ने उसे पहचाने से तक इनकार कर दिया। जिसके बाद पीड़िता की छात्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ ज्यादती का केस दर्ज कर लिया।
यह मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का है। जानकारी के अनुसार मूल रूप से जबलपुर में रहने वाली 19 वर्षीय छात्रा यहां के एक कॉलेज से आईटीआई कर रही थी।
छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि भोपाल में रहने के दौरान फेसबुक पर सैयद आशिफ अली से उसकी दोस्ती हुई। फिर दोस्ती प्यार में बदल गई और मुलाकातों का दौर शुरू हो गया।
दोस्ती से शुरू हुई मोहब्बत में फिर कथित तौर पर आशिफ अली ने ज्यादती करते हुए छात्रा को कई बार फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए मजबूर किया। करीब चार महीने तक ऐसा ही चलता रहा, फिर छात्रा अपने घर जबलपुर लौट गई।
आरोप है कि जबलपुर से छात्रा ने आरोपी को कई बार फोन किए। इस पर आरोपी ने दोबारा फोन न करने की बात कहते हुए छात्रा से संबंध तोड़ दिए और फेसबुक पर भी उसे ब्लॉक कर दिया।
इसके कुछ दिनों बाद छात्रा फिर से भोपाल आकर रहने लगी और उसने आशिफ अली को तलाशने की कोशिश कि तो पता चला कि वह उसे धोखा देकर गायब हो गया। इसके बाद छात्रा ने तलैया पुलिस थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। वहीं पुलिस के मुताबिक, अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उसकी तलाश की जा रही है।
Updated on:
14 Oct 2017 03:48 pm
Published on:
14 Oct 2017 03:24 pm

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
