यह मामला शासन स्तर पर फाइलों में करीब 2 वर्षों से लंबित है, लगभग 8 माह पहले मुख्यमंत्री ने अपने गृह क्षेत्र नरुसुल्लागंज में शिक्षकों को वेतन अनुरूप पदनाम देने की सार्वजनिक घोषणा की थी, लेकिन मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद पद अपग्रेडेशन के मामले में कोई नीति न होने से वित्त विभाग की बार बार असहमति के कारण यह मामला आगे नही बढ़ पा रहा था।
ऐसे में होशंगाबाद से पैदल यात्रा कर बुदनी में प्रदेश भर के हजारों नाराज शिक्षकों ने जुलाई में डेरा डाल धरना शुरू कर दिया था, लेकिन प्रदेश सरकार प्रतिनिधियों के मनाने के बाद शिक्षकों ने आन्दोलन स्थगित कर दिया था।