23 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कैंसर रोगियों को अस्पताल में मिलेगा अपना घर, जानें क्या है योजना

एमपी गवर्नमेंट कैंसर रोगियों के लिए ऐसी पहल करने वाली है जहां सरकारी और निजी अस्पतालों में कैंसर रोगियों को पैलिएटिव केयर की सुविधा दी जा

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Nisha Rani

Feb 26, 2024

hospital.jpg

Palliative Care Unit For Cancer Patient: मध्य प्रदेश के कैंसर रोगियों के लिए अच्छी खबर है। एमपी गवर्नमेंट कैंसर रोगियों के लिए ऐसी पहल करने वाली है कि पेशेंट अस्पताल में भी अपना दर्द भूल जाएंगे। यहां इन्हें घर जैसा माहौल मिलेगा। दरअसल, सरकार कैंसर रोगियों के लिए जिला अस्पतालों में पैलिएटिव केयर यूनिट की शुरुआत करेगा। आइये जानते हैं इसमें क्या होंगी मरीजों के लिए सुविधाएं..


वरिष्ठ चिकित्सकों का कहना है कि तीसरी और चौथी अवस्था वाले कैंसर रोगियों को दर्द के साथ मानसिक समस्याएं भी होती हैं। ये मरीज का मनोबल तोड़ने लगती है, वे असहाय होकर हिम्मत हारने लगते हैं। ऐसे में इलाज के साथ इन मरीजों को मानसिक रूप से मददगार माहौल मिले तो इनको राहत मिल सकती है और कैंसर से उबरने में मदद भी मिल सकती है। इसी कारण कैंसर रोगियों के लिए प्रदेश में पैलिएटिव केयर यूनिट (Palliative Care Unit For Cancer Patient) की सुविधा सरकारी और निजी अस्पतालों में उपलब्ध कराने की तैयारी चल रही है।


प्रदेश सरकार मध्य प्रदेश में आयुष्मान योजना के तहत पैलिएटिव केयर यूनिट के संचालन की तैयारी कर रही है। इसके अस्पताल में कैंसर रोगी को ऐसी सुविधा मिलेगी, जिससे उन्हें घर जैसा माहौल मिले और कैंसर के दर्द को वो भूल सकें। पैलिएटिव केयर यूनिट (Palliative Care Unit For Cancer Patient) के कक्ष में कैंसर रोगी को टीवी, मनोरंजन के साधन, योग-ध्यान की व्यवस्था और तनाव से उबरने में मदद करने के लिए काउंसलर की सुविधा मिलेगी।

हर जिला अस्पताल में काउंसिलिंग सुविधा
बता दें कि इससे पहले साल 2014 में स्वास्थ्य विभाग ने इस सुविधा के लिए प्रयास किया था, लेकिन तब यह योजना अधिक आगे नहीं बढ़ सकी। अब आयुष्मान योजना से इसका संचालन करने की तैयारी है। इसके तहत हर जिला अस्पताल में इसकी काउंसिलिंग के लिए काउंसलर भी नियुक्त किए जाएंगे, जो तनाव से उबरने में मददगार बनेंगे। साथ ही योग-ध्यान कराने वाले भी नियुक्त किए जाएंगे।

मध्य प्रदेश में कैंसर रोगी
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के नेशनल कैंसर रजिस्ट्री प्रोग्राम के अनुसार मध्य प्रदेश में हर साल 3500 से 4000 कैंसर रोगियों की मौत हो रही है। पैलिएटिव केयर यूनिट में दर्द निवारण के लिए दवाएं भी दी जाएंग।