सरकार की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि जिला शीतलहर कार्य योजना तैयार की जाए। जिला, तहसील, ब्लॉक और विभाग स्तर पर एक नोडल अधिकारी तैनात हो, जो व्यवस्थाओं पर नजर रखे। इसी के साथ नोडल अधिकारी मौसम केंद्र से प्राप्त चेतावनियों को आमजन तक सुचारू ढंग से पहुंचाने की व्यवस्था करे। जबतक शीतलहर का प्रभाव रहे तबतक बचाव और सावधानियां प्रसारित और प्रकाशित की जाती रहें। वहीं प्रभावित लोगों को आश्रय गृहों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाए। अलाव की समुचित व्यवस्था की जाए, स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से जरूरतमंदों को गर्म कपड़े और कंबल बांटने की व्यवस्था हो। अस्पतालों में शीतलहर प्रभावितों के उपचार हर संभव व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।