दो दिवसीय आगामी सत्र में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव होंगे। वहीं, नए विधायकों का शपथ ग्रहण और अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। साथ ही, लव जिहाद को लेकर लाए जा रहे नए धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम 2020 पर चर्चा होगी। संसदीय कार्य विभाग ने पहले इसके लिए 22 से 24 दिसंबर की तारीख भेजी थी। इस पर चर्चा के लिए विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर भी पहुंचे थे।