6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजभवन में मनाया जाएगा गुजरात और महाराष्ट्र स्थापना दिवस

राज्यपाल और मुख्यमंत्री होंगे शामिल

less than 1 minute read
Google source verification
राजभवन में मनाया जाएगा गुजरात और महाराष्ट्र स्थापना दिवस

राजभवन में मनाया जाएगा गुजरात और महाराष्ट्र स्थापना दिवस

भोपाल। गुजरात और महाराष्ट्र (Gujarat-Maharashtra) का स्थापना दिवस एक मई को है। इन दोनों राज्यों का स्थापना दिवस मध्यप्रदेश के राजभवन में मनाया जाएगा। स्थापना दिवस कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल विशेष तौर से शामिल होंगे।

प्रदेश के इतिहास में शायद यह पहला मौका है जब राजभवन में किसी अन्य राज्य के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हों। मध्यप्रदेश महाराष्ट्र समाज के समन्वयक डॉ. अभिजीत देशमुख का कहना है कि प्रदेश में महाराष्ट्र समाज की बड़ी संख्या है। हम लोग स्थापना दिवस पर प्रतिवर्ष कार्यक्रम आयोजित करते थे। राज्यपाल से भेंट के दौरान महाराष्ट्र राज्य के स्थापना दिवस की चर्चा हुई तो राज्यपाल ने कहा गुजरात का स्थापना दिवस भी एक मई को है, दोनों राज्यों का स्थापना दिवस एक ही दिन होने से दोनों समाज के कार्यक्रम राजभवन में किए जाने पर उन्होंने सहमति दे दी। मालूम हो राज्यपाल गुजरात मंगुभाई पटेल गुजरात राज्य के निवासी हैं।

दोनों राज्यों के संस्कृति की दिखेगी झलक -

राजभवन में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान दोनों राज्यों की संस्कृति की झलक दिखेगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में गुजरात और महाराष्ट्र समाज के गणमान्य नागरिकों के साथ अन्य अतिथि भी शामिल होंगे।