हरदा में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तत्काल घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह, ACS अजीत केसरी, डीजी होमगार्ड को तत्काल हेलीकॉप्टर से हरदा जाने के निर्देश दिए हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएप की टीमें और आस-पास के शहरों से फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस को हरदा रवाना किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घायलों के बेहतर उपचार के लिए भोपाल, इंदौर में मेडिकल कालेज और एम्स भोपाल में बर्न यूनिट को आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि घायलों का बेहतर से बेहतर उपचार हमारी पहली प्राथमिकता है।