26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व मंत्री कमल पटेल पर फेसबुक पोस्ट पर फंसे हरदा विधायक, जमानत लेकर बचे दोगने

Harda MLA RK Dogne Facebook post on former minister Kamal Patel हरदा के विधायक आरके दोगने ने पूर्व मंत्री कमल पटेल को जन्मदिन की बधाई देते हुए कुछ ऐसा लिख दिया जिसे लेकर बवाल मच गया।
less than 1 minute read
Google source verification
hardamla.png

मामले में अब पुलिस ने चालान पेश कर दिया

Harda MLA RK Dogne Facebook post on former minister Kamal Patel - एमपी के हरदा के विधायक फेसबुक पोस्ट पर फंस गए हैं। हरदा के विधायक आरके दोगने ने पूर्व मंत्री कमल पटेल को जन्मदिन की बधाई देते हुए कुछ ऐसा लिख दिया जिसे लेकर बवाल मच गया। यहां तक कि उनके खिलाफ थाने में एफआईआर भी दर्ज हो गई। इस पुराने मामले में अब पुलिस ने चालान पेश कर दिया है। इधर विधायक दोगने ने मामले में जमानत भी ले ली है।

यह भी पढ़ें—ऐसी भी होती है बेटी! पिता का बेदर्दी से कत्ल किया, लाश के पास इत्मिनान से करती रही नाश्ता

बीजेपी के वरिष्ठ नेता कमल पटेल का पिछले साल यानि 2023 में 4 अक्टूबर को जन्मदिन था। वे उस समय मध्यप्रदेश सरकार के कृषि मंत्री भी थे। तब पूर्व विधायक आरके दोगने ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए एक फेसबुक पोस्ट की। इस पोस्ट में कमल पटेल की फोटो के नीचे लिखा—करप्शन पटेल।

इस पोस्ट के वायरल होते ही तत्कालीन कृषि मंत्री कमल पटेल के साथ उनके समर्थक भी भड़क उठे। एक बीजेपी कार्यकर्ता ने मामले की पुलिस को शिकायत कर दी जिसके बाद दोगने पर मामला दर्ज कर लिया गया। इसी मामले में हरदा पुलिस ने भोपाल में विशेष न्यायालय में दोगने के खिलाफ चालान पेश किया है।

पोस्ट के बाद हुए विधानसभा चुनाव में कमल पटेल, कांग्रेस के आरके दोगने से हार गए थे। इस प्रकार दोगने अब विधायक हो चुके हैं। दोगने के खिलाफ हरदा की सिविल लाइन पुलिस ने फेसबुक पोस्ट मामले में चालान प्रस्तुत कर दिया। मामले में फंसे विधायक आरके दोगने ने कोर्ट से अगली सुनवाई तक जमानत ले ली है।

यह भी पढ़ें—कथावाचक की करोड़ों की कमाई! कभी साइकिल से चलते थे पंडित मिश्रा, टीवी और यू ट्यूब से भी खूब आ रहा पैसा