MP के प्रमुख शहरों में डिजि-धन मेले लगाने को लेकर बजट का संकट विवाद बनने लगा है। मंगलवार को मंत्रालय में बैठक में आईटी विभाग के प्रमुख सचिव मो. सुलेमान ने कंपनियों को साफ कह दिया-केंद्र का प्रोजेक्ट है। पैसा और भीड़ का इंतजाम आपका काम है। भीड़ नहीं जुटाना, तो लिखकर दीजिए। एसीएस वित्त एपी श्रीवास्तव ने सीएस के छुट्टी पर होने के कारण बैठक ली। इसमें एसीएस वन एवं योजना दीपक खाण्डेकर, आईटी पीएस सुलेमान, उच्च शिक्षा पीएस आशीष उपाध्याय, सहकारिता पीएस अजीत केसरी, नगरीय प्रशासन आयुक्त विवेक अग्रवाल सहित अन्य बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद थे। एपी श्रीवास्तव ने कहा कि सीएम की मंशा के अनुरूप मेले में भीड़ होना चाहिए। सुलेमान ने कहा कि एक लाख भीड़ लानी है, तो जिम्मा कंपनियां उठाएं। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने नकारा, तो पीएस ने कहा ऐसे कैसे चलेगा।