कार, बाइक होने के बाद भी हर रोज 26 किलोमीटर का सफर
लालघाटी क्षेत्र में रहने वाले विजय दिनानी श्रम मंत्रालय, प्रोविडेंट फण्ड डिपार्टमेंट, अरेरा हिल्स में कार्यरत हैं। घर से दफ्तर तक की दूरी करीब 13 किलोमीटर है। घर में कार और दो पहिया वाहन के बाद भी ये हर रोज साइकिल से कार्यालय आते जाते हैं। करीब 26 किलोमीटर का सफर तय करते हैं। विजय बताते हैं कि साइकिल से दफ्तर आने पर पहले साथ में कार्यरत साथियों को आश्चर्य हुआ।