
Healthy Lifestyle Tips: जिम में मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट अनिवार्य कर देना चाहिए। जिन लोगों को एक्सरसाइज के दौरान हार्ट फेलियर या अटैक के मामले आए, उनका यदि कार्डियक फिटनेस टेस्ट कराया गया होता तो इससे बचाव हो सकता था। इससे जिम करते वक्त संबंधित व्यक्ति को अपनी क्षमता की जानकारी हो। उसे कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए और कौन सी नहीं यह जानकारी होना बेहद जरूरी है।
यह मुद्दा हृदय (Heart) और मधुमेह (Diabetes) रोगों पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में रखा गया, जिस पर मौजूद सभी विशेषज्ञों ने अपनी सहमति दी। कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर के हृदय विशेषज्ञ व मधुमेह विशेषज्ञ शामिल हुए। कार्यक्रम में भोपाल की मेयर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
एक माह में कम से कम 80 बार मुस्कुराएं डॉ. मनोरिया ने कहा कि अस्पताल में हर माह 20 से 30 साल के एक से दो पेशेंट हार्ट अटैक के चलते आ रहे हैं। जिसमें प्रमुख कारण स्मोङ्क्षकग है। इससे ब्लॉकेज बढ़ रहे हैं। इस आयु में हार्ट अटैक आने पर मृत्यु होने का दर ज्यादा है। उन्होंने आगे कहा कि आप लंबी ङ्क्षजदगी जीना चाहते हैं तो 80 के मूल मंत्र का पालन करना चाहिए। इस मौके पर मेयर मालती राय ने कहा कि डॉक्टरों को ग्रामीण क्षेत्रों में भी अपनी सेवाएं देनी चाहिए, जिससे ग्रामीण स्वास्थ्य में सुधार हो सके।
- कमर का घेरा -80 cm
- एलडीएल कोलेस्ट्राल और ब्लड शुगर -80 MG
- हृदय की धड़कन -80 Minute
- अल्कोहल तीन दिन में - 80 ML
- नीचे का ब्लड प्रेशर - 80 MM HG
- स्वयं को रोजाना दें -80 Minute
- मुस्कुराएं - 80 Times एक माह में
- धूम्रपान करने वालों से दूरी - 80 Meter
- दूषित वातावरण - 80 DB से ज्यादा से बचें
- हार्ट अटैक लकवा रोगी- 80 MG एसप्रिन और अटोर्वा
-सैर करना - 80 Minute तीन दिन में
ये भी देखें: MP CM मोहन यादव ने कूटी अदरक, बनाई स्पेशल चाय
Updated on:
27 Oct 2024 05:01 pm
Published on:
27 Oct 2024 05:00 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
