मौसम विभाग ने प्रदेश के जबलपुर, मंडला, होशंगाबाद, छतरपुर, रायसेन, डिंडौरी, सिंगरौली, नरसिंहपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, रीवा, सतना, सीधी, पन्ना, कटनी, उमरिया, शहडोल, दमोह जिले में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलोंं में अति भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। साथ ही, राजधानी भोपाल में भी हल्की और भारी बारिश की संभावनाएं जताई गई हैं।