4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Heavy rain alert : मानसून के कई सिस्टम एक साथ सक्रिय, फिर शुरू हुआ भारी बारिश का दौर

Heavy rain alert : जोरदार बारिश... मौसम का यह मिजाज दो दिन से शहर में देखने को मिल रहा है। मानसून के कई सिस्टम एक साथ सक्रिय, फिर शुरू हुआ भारी बारिश का दौर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

KRISHNAKANT SHUKLA

•

Updated: 24 Aug 2019, 9:13 AM IST

भोपाल. भारी बारिश के बाद एक बार फिर मध्यप्रदेश के कई क्षेत्रों में मानसून के एक साथ कई कारक सक्रिय हो गये। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी समेत कई इलाकों में दो दिन भारी बारिश का अनुमान है। विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून सक्रिय रहा तो ये गतिविधियां दो से तीन दिनों तक और बढ़ेंगी।

एक साथ कई कारक सक्रिय, फिर बारिश का दौर

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एसके नायक का कहना है कि एक साथ कई कारक पूरे प्रदेश सहित शहर में अच्छी बारिश के योग बना रहे हैं। उत्तर-पूर्व मध्यप्रदेश और उससे सटे दक्षिण उत्तर प्रदेश में औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से ओडिशा एवं आसपास निम्न दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है। इससे प्रदेश में 24 अगस्त को पूर्वी हिस्सों में तेज बारिश होगी, वहीं 25 एवं 26 अगस्त को पश्चिमी मप्र में इसका असर दिखेगा। भोपाल में भी अच्छी बारिश होने की संभावना है।

आधे घंटे में 10 मिमी बारिश दर्ज

दोपहर में धूप और शाम को जोरदार बारिश... मौसम का यह मिजाज दो दिन से शहर में देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को शाम ढलते ही बादल छाए और तेज बारिश शुरू हो गई। आधे घंटे में 10 मिमी बारिश दर्ज हुई। विशेषज्ञों का कहना है कि दो से तीन दिनों तक मानसूनी गतिविधियां बढ़ेंगी।