2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#MP Monsoon Alert 2018_मानसून की दस्तक के साथ ही बारिश का अलर्ट, कई जिलों में हुई भयंकर बारिश

मानसून की दस्तक के साथ ही बारिश का अलर्ट, कई जिलों में हुई भयंकर बारिश...

3 min read
Google source verification
heavy rainfall in mp

मध्य प्रदेश में मानसून चेतावनी

भोपाल। MP में मानसून के आते ही विभिन्न जिलों में झमाझम बारिश शुरू हो गई है। इसके चलते जहां एक ओर तापमान में भरी गिरावट और ठंडक महसूस की जा रही है, वहीं मौसम सुहावना हो गया है। बुधवार शाम से ही राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई इलाकों में भी बारिश का क्रम जारी है। भोपाल में बुधवार और गुरूवार को जहां रुक रुक कर हल्की बारिश होती रही है। वहीं सीहोर सहित प्रदेश के कई जिलों में इस दौरान गरज के साथ बारिश हुई।

आसमान में बादलों की लगातार हो रही आवाजाही को देखते हुए अगले कुछ दिनों तक मौसम के ऐसे ही रहने की संभावना भी बनी हुई है। अभी हुई बारिश से भले ही फिलहाल गर्मी से लोगों को राहत मिली है। लेकिन मौसम के जानकारों के अनुसार कई जिलों में भारी वर्षा हो सकती है।

इसी को देखते हुए मौसम विभाग से रिटायर्ड हुए एचएन शर्मा का कहना है कि अभी और तेज बारिश होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता,जिससे हालात बिगड़ सकते हैं। वहीं मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में अगले दो दिन भारी बारिश की चेतावनी दी है।

नदी नाले उफान पर...
वहीं दूसरी ओर सीहोर में गुरुवार को जोरदार बारिश के आगाज ने कोहराम मचा दिया है। भयंकर बारिश ने कुछ ही समय में शहर को पानी-पानी कर दिया है। जिसके चलते शहर में निचली बस्तियों में बसे लोगों के घरों में पानी भर गया है। सीवेज का पानी नहीं निकल पाने से शहर इंग्लिशपुरा, मैनरोड सहित प्रमुख मार्गों पर पानी भर गया था।

वहीं दूसरी ओर जोरदार बारिश के चलते गल्ला मंडी क्षेत्र का संपर्क शहर से कट गया है। मंडी क्षेत्र जाने वाले रास्ते में पडऩे वाली तीनों पुलियाओं में चार से छह फीट पानी भर गया था। सुबह आठ बजे से दोपहर तक शहर मेंं करीब चार इंच बारिश रिकार्ड की जा चुकी थी। जिसके चलते जिले के नदी नाले उफान पर आ गए हैं।

पिछले तीन चार दिन से शहर में हल्की और रिमझिम बारिश का दौर चल रहा था। बुधवार रात के समय भी हल्की और रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा। इसके बाद गुरुवार सुबह आठ बजे के बाद तेज बारिश ने शहर में आगाज किया और सुबह नौ बजे के बाद जोरदार बारिश का सिलसिला शुरू हो गया था।

करीब 4 घंटे की बारिश ने पूरे शहर को पानी-पानी कर दिया। कई घरों में पानी घुसा। सीवेज सिस्टम के फेल हो जाने के कारण शहर के मुख्यमार्गो पर भी पानी भराव की स्थिति बन गई। इसके चलते कई दुकानों में भी पानी घुस गया।

सुबह आठ बजे से दोपहर तक चार इंच बारिश रिकार्ड
गुरुवार को सुबह आठ बजे के बाद से शुरू हुआ बारिश को दौर सुबह नौ बजे के बाद तज होता गया। दोपहर 12 बजे तक घनघोर बारिश ने शहर को तर-ब-तर कर दिया। दोपहर तक करीब चार इंच करीब 100 एमएम बारिश रिकार्ड की जा चुकी थी।

आरएके कॉलेज के मौसम वैज्ञानिक एसएस तोमर ने बताया कि आसमान पर काले बादल छाए हुए हैं। शहर सहित पूरे जिले में तेज बारिश की संभावना है। गुरुवार सहित आगामी चार दिनों तक इसी प्रकार के हालात बने रहेंगे।

एक साथ तीन सिस्टम सक्रिय...
वहीं इसके अलावा मालवा-निमाड़ में बारिश का क्रम जारी है| वहीं गुरुवार को भोपाल में 4.6 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने इस सीजन में अबतक कुल 77.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की है। पूरे मध्य प्रदेश पर इस समय एक साथ तीन सिस्टम सक्रिय हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिन भारी बारिश की चेतावनी दी है।

कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है। अगले दो दिन इंदौर, होशंगाबाद, जबलपुर के साथ ही अन्‍य शहरों में अलर्ट जारी किया गया है| इसी के साथ भोपाल में भी मानसून जमकर बरसेगा। मौसम विभाग की मानें तो अगले 48 घंटे में तेज बारिश के आसार हैं।

सीहोर में हुई बारिश से जहां नदी-नाले उफान पर हैं। वहीं रायसेन, विदिशा, सीहोर, होशंगाबाद, बैतूल,जबलपुर, अनूपपुर, शहडोल, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मण्डला,डिंडोरी, शाजापुर, रतलाम, नीमच, मंदसौर, एवं गुना में मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

जबलपुर, होशंगाबाद, उज्जैन, इंदौर शहडोल, ग्वालियर संभाग तथा सीहोर राजगढ़ भोपाल रायसेन, सागर, रीवा और सागर में गरज चमक के साथ मौसम मेहरबान रहेगा। जानकारों की माने तो आगामी दिनों में बारिश अपना रौद्र रूप दिखा सकती है। वहीं आसमान में बदलों को एक लंबे समय तक ठहराव भी देखा जा सकता है। जिसके चलते काफी ज्यादा बारिश के आसान बने हुए हैं।