26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शुरू होने वाला है उमस का दौर! जानिये अब फिर कब से शुरू होगी झमाझम बारिश

ये है मौसम विभाग ने जारी की ये चेतावनी ( heavy rain ) ...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 10 Jul 2019, 6:05 PM IST

barish, flood

शुरू होने वाला है उमस का दौर! जानिये अब फिर कब से शुरू होगी झमाझम बारिश

भोपाल। मध्यप्रदेश में आए मानसून ( monsoon ) ने भले ही देरी से एंट्री ली हो, लेकिन शुरूआती दौर में ही इसने अपना पूरा असर दिखाते हुए कही जिलों को पानी से तर-ब-तर कर दिया।

वहीं राजधानी भोपाल में भी औसत वर्षा ( rain ) कुछ ही दिनों में अधिक हो गई, लेकिन इसके बाद से ही आसमान में बादल छाए रहने के बावजूद वर्षा पिछले दो दिनों से नदारत दिख रही है। जिसके चलते तापमान में कुछ हद तक पुन: वृद्धि महसूस होने लगी है।

MUST READ : RED ALERT- कई जगहों पर अतिभारी वर्षा की चेतावनी

क्या कहता है मौसम : weather
वहीं बुधवार को भी जहां भोपाल सहित कई जगहों से बरिश ( Rain ) गायब रही, वहीं पिछले 24 घंटों में मध्य प्रदेश के ग्वालियर, रीवा, शहडोल संभागों के जिलों ( madhya pradesh ) में अधिकांश स्थानों पर व चंबल , सागर व जबलपुर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर जबकि होशंगाबाद संभाग के जिलों में कुछ स्थानों व शेष संभागों के जिलों में कहीं कहीं वर्षा दर्ज की गई।


अगले 24 घंटों में मौसम का पूर्वानुमान monsoon forecast ...
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों यानि 11 जुलाई की सुबह तक सागर ,पन्ना, टिकमगढ, दमोह, छतरपुर, रीवा, सतना, सीधी,सिंगरौली, उमरिया, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, में अनेक स्थानों पर...

MUST READ : राजधानी में सामान्य से ज्यादा बरस गया पानी, एक रात में ही 4.65 इंच हुई बारिश

जबकि जबलपुर, मंडला, बालाघाट, नरसिंहपुर, कटनी, छिंदवाडा,सिवनी, दतिया,गुना, ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, श्योपुरकलां,भिण्ड, मुरैना के कुछ स्थानों पर ...
और उज्जैन, नीमच, रतलाम, शाजापुर, देवास, मंदसौर, आगर,इंदौर, धार, खंडवा, खरगौन, अलीराजपुर, झाबुआ,बडवानी, बुरहानपुर, होशंगाबाद, बैतूल,हरदा , भोपाल,रायसेन, राजगढ, विदिशा, सीहोर में भी कहीं कहीं तेज वर्षा/ गरज चमक के साथ बौछारें ( heavy rain ) , तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

आगामी 7 दिनों तक आपके शहर का मौसम पूर्वानुमान. Weather forecast ..
मौसम के जानकार एके शर्मा के अनुसार आगामी कुछ दिनों में राजधानी में पुन: उमस के हालात बनते दिख रहे हैं।
उनके अनुसार 10 जुलाई यानि बुधवार को जरूर कुछ स्थानों पर गरज या बिजली के चमकने की संभावना बनी हुई है। वहीं इस दौरान आकाश में बादल ( clouds ) छाए रहेंगे।
वहीं 11 जुलाई को भी मौसम काफी हद तक बुधवार के जैसा ही बने रहने की आशा है।

MUST READ : बारिश की दहशत- कहीं मकान ढहे, कहीं रास्ता हो गया बंद तो कहीं घरों में भर गया पानी

लेकिन इसके बाद 12 जुलाई से एकाएक मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। जिसके चलते न्यूतम तापमान में कुछ गिरावट के आसार है, लेकिन इसी दिन से उमस फिर तेज होना शुरू हो सकती है।

जबकि 13 या 14 जुलाई को उमस के बीच कुछ जगहों पर तेज बारिश का भी अनुमान है। कुल मिलाकर 13 से 15 जुलाई तक आसमान में बादल तो काफी हद तक छाए रहेंगे। लेकिन ये कुछ ही जगहों पर बरसेंगे। जबकि इसके बाद एक बार फिर झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा। वहीं 14 व 15 जुलाई को अधिकतम तापमान ( temprature ) में थोड़ी सी बढ़ौतरी का अनुमान है।