3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घरों से बाहर निकलें तो रहें सावधान, कई जिलों में जारी किया गया बारिश का रेड अलर्ट

ग्वालियर, चंबल, उज्जैन संभाग में और भोपाल, सागर संभाग के जिलों में भारी बारिश होने के आसार हैं....
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 3 Aug 2021, 2:00 PM IST

भोपाल। शहर में छाए बादलों ने सोमवार देर रात कुछ घंटों में जोरदार बारिश की। शहर में बीते दिन दो इंच बरसात दर्ज हो गई। मौसम वैज्ञानिकों ने मंगलवार को भी बादल छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया है, लेकिन बारिश की गतिविधियां कुछ कम होंगी। तीन वेदर सिस्टम के सक्रिय रहने से उत्तरप्रदेश से लगे मध्यप्रदेश के जिलों में भारी बरसात हो रही है। बीते दिन रीवा, शहडोल संभाग के जिलों में वर्षा की गतिविधियां बढ़ गई हैं। साथ ही ग्वालियर, चंबल, उज्जैन संभाग में और भोपाल, सागर संभाग के जिलों में भारी बारिश होने के आसार हैं।

राजधानी में बारिश के चलते शहर का न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य स्तर से आधा डिग्री कम रहा वहीं अधिकतम तापमान में भी रविवार की अपेक्षा 1.3 डिग्री की कमी आई और यह 23.9 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से 5.3 डिग्री कम रहा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आज भी शहर के आसमान पर बादल तो छाए रहेंगे लेकिन अब बारिश की गतिविधियों में धीरे-धीरे कुछ कमी आ सकती है।

जारी किया गया अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार गुना, शिवपुरी, श्योपुरकलां, नीमच और मंदसौर में अत्याधिक भारी बारिश होगी। यहां पर रेड अलर्ट भी घोषित किया गया है। साथ ही बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। रीवा, सागर और भोपाल संभागों के साथ आगर और शाजापुर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। वहीं बिजली चमकने और गिरने के साथ 18 प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने के भी आसार है।

विभाग का कहना है कि दक्षिण उत्तर प्रदेश में चक्रवाती परिसंचरण से जुड़ा एक कम दबाव का क्षेत्र है। दक्षिण हरियाणा में भी कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। मॉनसून ट्रफ उत्तर प्रदेश से गुजर रही है। इसकी वजह से मध्यप्रदेश में बारिश जारी रहेगी।