
भोपाल। मानसून ने लौटने केे साथ ही मध्यप्रदेश की राजधानी में भारी तबाही मचानी शुरू कर दी है। ऐसे में यहां काफी हद तक जीवन प्रभावित हुआ है। जहां एक ओर कई कॉलोनियों में पानी भरने से स्थिति बिगड़ने लगी है। वहीं कई कॉलोनियों राजधानी के दूसरे क्षेत्रों से कट गईं हैं।
सोमवार शाम से हुई लगातार बारिश ने जहां एक ओर कई नालों में उफान ला दिया है। वहीं सड़कों तक पर पानी जमा हो जाने से इन क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था ठप हो गई है।
एक ओर जहां छोला क्षेत्र में कॉलोनियों में पानी भर जाने से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं राजधानी की पॉश रुचिलाइफ स्केप्स जैसे कॉलोनी भी इससे अछूती नहीं रही। इस कॉलोनी के भी दोनों ओर नाला उफान पर आ जाने से रास्ते जाम हो गए।
वहीं RLS के पास भी सड़क पर तक पानी आने से दो पहिया वाहन तो क्या चार पहिया वाहन को तक नहीं निकाला जा सका। पास में रहने वालों ने बताया कि रात करीब 12 बजे ये नाला अचानक सड़क के उपर तक आ गया। जिसके बाद से यह मार्ग बंद हो गया।