26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

heavy rain warning: 24 घंटे में प्रदेश के इन जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी!

Heavy rain warning: मौसम विभाग की चेतावनी, 24 घंटे में प्रदेश के इन जिलों में मूसलाधार बारिश!
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

KRISHNAKANT SHUKLA

•

Updated: 22 Sep 2018, 11:30 AM IST

rain

rain warning: मौसम विभाग की चेतावनी, 24 घंटे में प्रदेश के इन जिलों में मूसलाधार बारिश!

भोपाल. मध्यप्रदेश की राजधानी सहित प्रदेश के कई जिलों का मौसम पूरी तरह से बदल गया है। 21 सितम्बर की सुबह से मौसम में हल्की ठंडक है आसमान में बादल छाए हैं। जानकारी के अनुसार प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बूंदा-बंदी भी हो रही है।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों के दौरान प्रदेश के नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, राजगढ़ अगर मालवा, गुना, विदिशा, भोपाल, रायसेन, सिहोरे, रायसेन, होशंगाबाद, बेतुल, हरदा, बड़वानी, खरगौन, खंडवा, अलीराजपुर, शाजापुर, देवास जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना है।

जबलपुर, रीवा, सतना, सीधी, सिगरौली, सागर, नरसिंगपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, दिंदोरी, अनुपूर, कटनी, यूमेरिया, शहडोल, सागर, दमोह, पन्ना जिलों में हल्की से माध्यम कुछ स्तनों पर हल्की से मध्य वर्षा की संभावना है। अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुरकालन, ग्वालियर, दतिया, भिंड, उमरिया जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा की संभावना है।

पूरे प्रदेश का तापमान गिरा
आम तौर पर 36 डिग्री के आसपास रहने वाला प्रदेश का तापमान अब 30 से नीचे आ गया है। पूरे प्रदेश में मानसून होने के कारण लोगों को गर्मी से तो राहत मिल गई है। मौसम सुहाना हो गया है। राजधानी भोपाल में कुछ जगहों पर हल्की बूंदा-बंदी हो रही है। रात में लोगों को ठंडक का अहसास होने लगा है।

मध्यप्रदेश में सर्वाधिक तापमान ग्वालियर, गुना, खजुराहो नौगांव, दतिया आदि इलाकों में रहता है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान श्योपुर कला में 28 डिग्री रिकार्ड किया गया। इसके अलावा पूरे प्रदेश में तापमान 30 डिग्री से नीचे आ गया है।

बरसात से मौसम सुहाना

प्रदेश के कुछ इलाकों में चल रहे रिमझिम बरसात और आसमान में छाए बादल से मौसम सुहाना हो गया है। बारिश फूहारों संग बह रही ठंडी बयार सिहरन का एहसास करा रही है। मौसम का मिजाज देख लगता है कि उमस भरी गर्मी अब विदा हो गई है। चल रही चक्रवार बरसात से लोगों की परेशानी भी बढ़ने लगी है। सड़क पर बने गड्ढों का पानी सूखा नहीं कि इंद्रदेव फिर उसे भर दे रहे हैं। आसमान में काले मेघ का कब्जा बना हुआ है। धूप होते ही उमस तो मेघ छाते ही मौसम ठंडा हो जा रहा है।

खेती के लिए मौसम अच्छा
किसानों की माने तो मौसम ने इसी तरह साथ दिया तो कृषक धान की अच्छी पैदावार करेंगे। बाजरा, ज्वर, मूंग, तिल, उर्द की खेती तो ज्यादातर किसान नहीं कर पाए हैं। ऐसे में किसानों की उम्मीद सिर्फ धान की खेती पर टिकी हुई है। बरसात से ज्ञानपुर देहाती, केएनपीजी कालेज मैदान, वीएनजीआइसी मैदान, पुरानी कलक्ट्रेट बालीपुर, पटेल नगर, प्रोफेसर कालोनी समेत विभिन्न स्थानों पर दूषित पानी जमा हो गया है। गड्ढों में जमा दूषित पानी से मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है।

24 सितंबर तक अच्छी बारिश के आसार
बंगाल की खाड़ी में बन रहे संभावित चक्रवात से मौसम तेजी से बदल रहा है। फिलहाल सामान्य से ऊपर चल रहा दिन-रात का पारा कल के बाद तीन डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा। 22 से 24 सितंबर तक अच्छी बारिश के आसार हैं। इसमें 23 सितंबर को वेस्ट यूपी के कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश हो सकती है। इस दौरान दिन का पारा 30 डिग्री सेल्लियस से नीचे जाएगा और गर्मी से राहत मिलेगी। इस अवधि में पूरे वेस्ट यूपी, एनसीआर में 40-60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं