यह बात जब अभय ज्ञान जन समिति के युवाओं को पता चली तो समिति के युवाओं ने आगे बढ़कर न केवल छात्रा के लिए जरूरी किताबें तत्काल मुहैया कराई, बल्कि छात्रा की पूरी पढ़ाई की जिम्मेदारी कंधों पर ले ली। इस छात्रा की मदद के लिए राजधानी भोपाल दुग्ध डेयरी फार्म में लेखापाल अनिल जैन ने भी मदद करने के लिए सम्पर्क किया, वहीं रायसेन से कई लोगों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।