6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नए रूप में शहर का हेरिटेज बाजार

पुराने शहर के बाजार से लोगों को अवगत कराने की पहल, 24 अक्टूबर से 18 नवम्बर तक त्योहारी रंग....
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Shakeel Khan

Nov 02, 2018

news

नए रूप में शहर का हेरिटेज बाजार

भोपाल। दीपावली से पहले शहर के पहले हेरिटेज बाजार को जमकर सजाया गया। यहां चारों तरफ रोशनी के लिए रंगीन लाइट्स लगाई गई हैं। इसके बीच यहां बड़ी संख्या में रोजाना खरीदारी करने राजधानी सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से ग्राहक पहुंच रहे हैं। त्योहारी सीजन के चलते व्यापारियों ने मिलकर बाजार को ये नया रूप दिया है। यहां दर्जनों दुकानें हैं जिनमें सराफा से लेकर कपड़े का कारोबार है।

चौक बाजार को नया रूप देने की ये पहल सराफा एसोसिएशन ने की है। आम तौर पर दीपावली से पहले बाजार को ये रूप दिया जाता था, लेकिन इस बार 24 अक्टूबर से 18 नवम्बर तक यहां त्योहारी रंग नजर आएगा। व्यापारियों के मुताबिक मुम्बई और इंदौर के सराफा बाजार की तर्ज पर ये रूप दिया गया है। इसे देखने के लिए ग्राहक के साथ सैलानी भी बड़ी संख्या में आ रहे हंै। इसकी सजावट व कार्यक्रम के साथ इनामी कूपन बांटने व्यवस्था दुकानों से हो रही खरीदारी पर ग्राहक को दी जा रही हैं, जिसका ड्रा ग्यारस पर 17 व 18 नवम्बर को सुभाष चौक में ही खुलेगा।

हेरिटेज बाजार को संवारने का काम

ये शहर का पहला हेरिटेज बाजार है। इसके विकास के लिए करीब पांच करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। इसके तहत यहां लाल पत्थर लगाए गए। अंडर ग्रांउड केबल लाइन डालने के साथ ही मार्केट में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। चौके बाजार के व्यापारियों ने बताया कि इसे सजाने के पीछे मुख्य उद्देश्य बाजार को नई पीढ़ी और नए शहर के लोगों से अवगत कराना है।

इनका कहना

चौक बाजार 24 अक्टूबर से 18 नवम्बर तक सजा रहेगा। इसके पीछे मुख्य उद्देश्य पुराने शहर के बाजार से लोगों को अवगत कराना है। ये शहर का सबसे पुराना बाजार है।
विनोद बंसल, अध्यक्ष, चौक बाजार व्यापारी संघ

चौक बाजार में ये अपनी तरह का पहला प्रयोग है। व्यापारियों ने सहयोग कर बाजार को सजाया है। अब तक विदेशों और बड़े शहरों में त्योहारों के मौके पर ऐसी सजावट दिखती थी। इस बार चौक में भी ये माहौल है।
नरेश अग्रवाल, अध्यक्ष सराफा व्यापारी एसोसिएशन