14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उसके पापा ने कहा-बेटी के लिए मरके दिखाओ, भाजयुमो नेता ने देसी कट्टे से मार ली गोली

हबीबगंज में सनसनीखेज घटना: प्यार में मिली नाकामी से बिफरा , उसके पापा ने कहा-बेटी के लिए मरके दिखाओ, भाजयुमो नेता ने देसी कट्टे से मार ली गोली
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Rohit Prasad Verma

•

Updated: 4 Jul 2018, 7:34 AM IST

crime

उसके पापा ने कहा-बेटी के लिए मरके दिखाओ, भाजयुमो नेता ने देसी कट्टे से मार ली गोली

भोपाल. भारतीय जनता युवा मोर्चा के अरेरा मंडल के उपाध्यक्ष अतुल लोखंडे ने मंगलवार रात खुद की कनपटी पर गोली मार ली। उसे गंभीर हालत में शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 121 की लाइन शिवाजी नगर निवासी लोखंडे रात करीब 9.30 बजे अपनी प्रेमिका के सरकारी आवास पर पहुंचा। वहां युवती और उसके परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ।

उसने घर की देहरी पर खुद की कनपटी पर कट्टे से गोली मार ली। युवती के परिजन कुछ समझ पाते वह जमीन पर खून से लतपथ गिर गया। युवती के परिजनों ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी और उसे अस्पताल ले गए। खुद को गोली मारने से पहले लोखंडे ने फेसबुक पर प्रेमिका को लेकर कई पोस्ट किए। लोखंडे के पिता मधुकर जेल विभाग से रिटायर्ड हैं। अतुल के बड़े भाई मुकुल अरेरा मंडल के महामंत्री है।

गोली मारने से पहले फेसबुक पर किए पोस्ट
मरने के लिए हिम्मत चाहिए... मैं ना तो कमजोर हूं ना ही बुजदिल और ना ही कायर, घर वालों को दुखी नहीं देख सकता, क्योंकि मैं तो खुश नहीं रह पाता तो मेरे घर वाले कैसे ख़ुश रहते और उसके बिना जी भी नहीं सकता। वह हमारे घर का हिस्सा है, मरने के लिए भी बहुत हिम्मत चाहिए लेकिन ऐसी हिम्मत कोई मत दिखाना जीवन बड़ी मुश्किल से मिलता हैं। मैं अपने वादे का बहुत पक्का हूं...

बच गए तो शादी पक्की, मर गए तो फिर पैदा होना : उसके पापा ने कहा आज शाम को घर आओ उसके लिए मरके दिखाओ अगर प्यार करते हो उससे... बच गए तो तुम दोनो की शादी पक्की, मर गए तो सात जन्म हैं, फिर पैदा होके जन्म लेना मैं उसके घर पर ही हूं। मुझे यहां से ले जाना। जिंदा रहा तो खुद आ जाउंगा। वादा किया था, एक वादा तो पूरा नहीं कर पाया, दूसरा वादा मैं तेरे बिना नहीं जी सकता इस लिए जा रहा हूं।

आज भी हां कह दे तो अभी वापस आ जाऊं : बस इतनी ही कहानी थी मेरी, एक मां थी जो बगल मैं बैठी थी, ये कुछ लोग थे, जो अभी भी इस उम्मीद में थे की शायद मुर्दा फिर से चल पड़े, कुछ दोस्त थे जो पागल थे, एक ओर लडक़ी थी, जिसने अपना सब कुछ हार दिया था। अगर आज भी हां कहदे तो मां कसम अभी वापस आ जाऊं, पर अब आंख मूद लेने में ही सुख है

13 साल के रिश्ते को कैसे भूल गई : 13 साल के रिश्ते को कैसे भूल गई। तू पापा के सामने क्यों डर गई, एक बार हिम्मत दिखाई होती तो आज ङ्क्षजदगी कुछ और ही होती।

सब यही कहेंगे लडक़ी के चक्कर में चला गया
सब यही कहेंगे लडक़ी के चक्कर में चला गया। घर वालों के बारे में एक बार भी नहीं सोचा सब के बारे सोच-समझकर ही ये क़दम उठाया है। उसके अलावा कहीं कुछ दिख ही नहीं रहा, बहुत कोशिश कर ली भूल ही नहीं पा रहा और भुलाया तो परायों को जाता है अपनो को नहीं ।

शादी से इनकार करते ही निकाला कट्टा
लोखंडे ने युवती और उसके परिवार से करीब 10 मिनट तक बात की । युवती के परिजनों ने उसे समझाने का प्रयास किया। लोखंडे युवती से शादी करने के लिए जिद करता रहा। जब परिजनों ने इंकार कर दिया तो उसने खुद की कनपटी में गोली मार ली।

युवती से 13 साल से दोस्ती
जिस युवती से लोखंडे शादी करना चाह रहा है, वह बैंक में क्लर्क है। डेढ़ साल पहले ही युवती की जॉब लगी है। फेसबुक पोस्ट के अनुसार, लोखंडे पिछले 13 साल से युवती से दोस्ती है। दोनों के बीच दोस्ती की जानकारी परिवार को भी थी।

दोस्त के साथ आया
बताया गया कि अतुल लोखंडे अपने एक दोस्त के साथ युवती के घर के पास आया। इसके बाद दोस्त को कार लेकर जाने के लिए बोला। फिर युवती के घर पहुंच गया। थोड़ी देर बाद लोगों को गोली चलने की आवाज सुनाई पड़ी। लोग तुरंत ही उसे देखने पहुंचे।