इस तरह नहीं करते कार्रवाई
इंदौर नगर निगम अमला अतिक्रमण हटाते समय अपने साथ क्रशिंग मशीन रखता है, जिससे ठेल, गुमठी आदि जब्त कर वहीं पर क्रश कर स्क्रैप बना देता है। इससे उस ठेल या गुमठी से दोबारा अतिक्रमण की गुंजाइश ही नहीं रहती। इसी तरह होर्डिंग को हटाते समय एंगल काटकर पूरा ढांचा ही हटा दिया जाता है, जिससे दोबारा अतिक्रमण नहीं हो पाता। ऐसी व्यवस्था भोपाल नगर निगम अमले के पास नहीं है।