भोपाल/मंडीदीप. औद्योगिक शहर के खिलाड़ी लगातार खेलों के क्षेत्र में लगातार अंतराष्ट्रीय स्तर पर दस्तक दे रहे हैं। हाल ही में नगर की हॉकी खिलाड़ी एवं एमपी अकादमी से में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही सोनिया कुमरे का चयन एक्सपोजऱ टूर के भारत की महिला हॉकी टीम में किया गया था। टीम का दौरा हॉलैंड व इंग्लैंड के लिए आयोजित किया गया था। देश के उभरते व प्रतिभावान खिलाडिय़ों को और निखारने के उद्देश्य से विदेशी टूर का आयोजन किया जाता है। हॉकी के फीडर सेंटर मण्डीदीप जिला रायसेन के कोच प्रहलाद राठौर ने बताया कि यह शहर के लिए गौरव की बात है।