कुछ खास टिप्स
- होली खेलने से पहले बालों में अच्छी तरह तेल लगाकर मसाज कर लें
- अपने शरीर को बचाने के लिए, ऐसे कपड़े पहनें जिनमें आपका शरीर ज्यादा से ज्यादा ढका रहे।
- पूरे शरीर पर मालिश कर लें जिससे आयली त्वचा पर रंग अपना असर नही छोड़ेगा।
- बॉडी पर नारियल या किसी अन्य तरह का तेल उपयोग कर सकते हैं।
- हाथों और पैरों पर सनस्क्रीन ज़रूर लगाएं, जिससे सन टैनिंग न हो। अगर किसी को स्किन की दिक्कत रहती है या आपकी त्वचा नाज़ुक है, तो रंगों के इस्तेमाल से बचे या फि र हर्बल रंग ही यूज़ करें।
रंग खेलने के बाद उपाय
- होली खेलने के बाद फौरन नहाने जाएं, जिससे रंग त्वचा और बालों पर न जमे।
- अगर सिर्फ नहाने से रंग नहीं निकल रहा हो, तो गुनगुने जैतून के तेल में नींबू मिलाकर त्वचा पर लगा लें और एक घंटे के लिए छोड़ दें।
- रंग को त्वचा से निकालने के लिए कैरोसीन, पैट्रोल या फि र नेल पॉलिश रिमूवर जैसी चीजों का इस्तेमाल न करें। ये चीज़ें त्वचा को और नुकसान पहुंचाएंगी।
-अगर आपकी त्वचा नाज़ुक है, तो क्लिंजि़ंग मिल्क का इस्तेमाल करें।
- शरीर के लिए हल्का बॉडी वॉश और फि र नहाने के बाद मॉइश्चराइजऱ का इस्तेमाल करना न भूलें।