29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश में पहली बार महिला आरक्षक कराएगी सेक्स चेंज

यह पुलिस अधिकारी पुरूषों की तरह ही समस्त कार्य करती थी, अब महिला आरक्षक अपना लि ंग परिवर्तन करा सकेंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 1 Dec 2021, 1:08 PM IST

police1.png

भोपाल. गृह विभाग द्वारा महिला आरक्षक को लि ंग परिवर्तन की अनुमति प्रदान कर दी गई है। चूंकि इस आरक्षक को बचपन से ही Gender Identity Disorder की पुष्टि मनोचिकित्सकों द्वारा की गई थी, वहीं यह पुलिस अधिकारी पुरूषों की तरह ही समस्त कार्य करती थी, अब महिला आरक्षक अपना लि ंग परिवर्तन करा सकेंगी।

जानकारी के अनुसार महिला आरक्षक अमिता (परिवर्तित नाम) को लि ंग परिवर्तन की अनुमति मिल गई है। उनके द्वारा लि ंग परिवर्तन के लिए विधिवत आवेदन, शपथ पत्र, और भारत सरकार के राजपत्र में 2019 में महिला से लि ंग परिवर्तन की मंशा की अधिसूचना प्रकाशित कराने उपरांत आवेदन पुलिस मुख्यालय को प्रेषित किया। इसके बाद पुलिस मुख्यालय द्वारा गृह विभाग से अनुमति के लिए मार्गदर्शन मांगा गया था, चूंकि किसी भी भारतीय नागरिक को उसके धर्म या जाति पर ध्यान दिए बिना अपने स्वयं के जेंडर के चुनाव की स्वतंत्रता के स्थापित विधिक सिद्धांत के तारतम्य में विधि विभाग से विधिक परामर्श के उपरांत गृह विभाग द्वारा अमिता को लि ंग परिवर्तन की अनुमति 1 दिसंबर को प्रदान कर दी गई है।

देश में पहली बार ऐसा मामला
देश में यह ऐसा पहला मामला होगा, जब पुलिस विभाग में कोई महिला आरक्षक जेंडर चेंज करवाएंगी, इस महिला आरक्षक को बचपन से ही आइडेंटिटी डिसआर्डर की पुष्टि नेशनल लेवल के मनोचिकित्सकों द्वारा की गई थी, इसी के चलते महिला आरक्षक के ***** परिवर्तन के लिए आवेदन कर पुलिस मुख्यालय के माध्यम से गृह विभाग से अनुमति मांगी गई थी, इस मामले में गृह विभाग द्वारा अनुमति मिल चुकी है। अब महिला आरक्षक बिना किसी दिक्कत के जेंडर चेंज करवा सकेंगी।

महिला आरक्षक को बचपन से ही आइडेंटिटी डिसआर्डर की पुष्टि मनोचिकित्सकों द्वारा की गई थी, सेक्स चेंज के लिए विधिवत आवेदन कर अनुमति मांगी गई थी, अब वे जेंडर चेंज करा सकेंगी.
-डॉ राजेश राजौरा, एडिशनल चीफ सेक्रेट्री

बड़ी खबरें

View All

भोपाल

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग