27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP Honeytrap Case : गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का कमलनाथ पर बड़ा आरोप, कहा- ‘किसी को ब्लैकमेल कर रहे होंगे, इसलिये नहीं दे रहे पेनड्राइव’

हनीट्रेप मामले पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का पबर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर लगाया बड़ा आरोप।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 3 Jun 2021, 10:19 AM IST

MP Honeytrap Case News

MP Honeytrap Case : गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का कमलनाथ पर बड़ा आरोप, कहा- 'किसी को ब्लैकमेल कर रहे होंगे, इसलिये नहीं दे रहे पेनड्राइव'

भोपाल/ मध्य प्रदेश के बहुचर्चित हनीट्रैप मामले पेन ड्राइव सौंपने और एसआईटी को समय पर संबंधित बयान न देने के मामले के बाद अब मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर बड़ा आरोप लगाया है। नरोत्तम मिश्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि, 'कमलनाथ सामने नहीं आएंगे, वे अपने दल के ही नेता को ब्लैकमेल कर रहे होंगे। गृहमंत्री मिश्रा ने कमलनाथ के साथ राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर भी निशाना साधा है।

पढ़ें ये खास खबर- अब मध्य प्रदेश में ही बनेगी 'ब्लैक फंगस' की दवा, दूसरे राज्यों पर निर्भर नहीं रहेंगे मरीज


अपनी उम्र की वजह से ऐसे बयान देते रहते हैं कमलनाथ- नरोत्तम मिश्रा

मीडिया बातचीत के दौरान नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, 'कमलनाथ विपक्ष के नेता हैं, अगर वो कह रहे हैं, तो उन्हें पेन ड्राइव दे देनी चाहिए। वो अपनी उम्र के चलते कुछ न कुछ बोलते रहते हैं। गृह मंत्री ने फिर एक बार कहा कि राहुल गांधी, सोनिया गांधी और कमलनाथ ने कोरोना काल में कोई भी सेवा का एक काम नहीं किया, तो ऐसे बयान देकर चर्चा में आते रहते हैं।


सिंधिया और प्रभात झा को लेकर कही ये बात

बंगले पर प्रभात झा से मुलाकात करने के मामले पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, झा मेरे मेरे बड़े भाई हैं। लम्बे समय से साथ हैं, उनसे मुलाक़ात होती रहती है। वहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर मिश्रा ने कहा कि, वो लगातार एक्टिव हैं, ये कहना पूरी तरह गलत है कि, वो राजनीतिक रूप से आइसोलेशन में हैं।

पढ़ें ये खास खबर- इंदौर में अब ब्लैक फंगस का कहर : 20 दिन में 439 मरीज हुए भर्ती, 32 ने तोड़ा दम


तीसरी लहर के लिये पूरी तरह तैयार- नरोत्तम

बतचीत के दौरान नरोत्तम मिश्रा ने ये भी कहा कि, 'आजमध्य प्रदेश में कोरोना 3 डिजिट पर आ गया है। 4 हजार लोग ठीक हुए हैं। यानी अब तक चार गुना लोग ठीक हो चुके हैं।हमारा रिकवरी रेट 96.8 फीसदी पर आ गया है। अनलॉक के बाद भी हमने 80 हज़ार टेस्ट करवाए हैं। टेस्ट की प्रक्रिया लगातार जारी है। तीसरी लहर को लेकर सरकार पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने ये भी कहा कि, भले ही तीसरी लहर आए या न आए हम लोगों के टेस्ट लगातार जारी रखेंगे।

कोरोना वैक्सीन से जुड़े हर सवाल का जवाब - जानें इस वीडियो में