28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में चुनाव प्रचार करने आ रहे हैं ओवैसी, गृहमंत्री बोले- स्वागत है, वैसे भी वो कांग्रेस को नुकसान पहुंचाते हैं

-मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार करने आ रहे हैं ओवेसी-नरोत्तम मिश्रा ने दिया ओवैसी के आगमन पर बयान-बोले- उनके प्रचार का नुकसान कांग्रेस को होता है-प्रदेश की सात नगर निगम में ओवैसी करेंगे प्रचार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 27 Jun 2022, 8:00 PM IST

News

एमपी में चुनाव प्रचार करने आ रहे हैं ओवैसी, गृहमंत्री बोले- स्वागत है, वैसे भी वो कांग्रेस को नुकसान पहुंचाते हैं

भोपाल. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन यानी AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी मध्य प्रदेश में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के प्रचार के लिए प्रदेश आ रहे हैं। प्रदेश की सात नगर निगम में ओवैसी की पार्टी के प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं। असदउद्दीन ओवैसी के प्रदेश आगमन पर सूबे के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान सामने आया है। उन्होंने ओवैसी के आगमन पर उनका स्वागत किया है। साथ ही ये भी कहा कि, उनके प्रचार से भाजपा नहीं बल्कि कांग्रेस को नुकसान होता है। बता दें कि, जिन शहरों में एआईएमआईएम द्वारा प्रत्याशी उतारे गए हैं उनमें इंदौर, भोपाल, जबलपुर, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा और रतलाम शामिल हैं।


असद उद्दीन ओवैसी के मध्य प्रदेश दौरे को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, 'ओवैसी जी का प्रदेश में स्वागत है। मध्य प्रदेश की जनता भली-भांती जानती है कि, ओवैसी किस तरह विभाजन की राजनीति करने का काम करते हैं। बाकी के दल किस तरह से उसके टुकड़े-टुकड़े गैंग के भागीदार हैं। स्पष्ट रूप से जनता बीजेपी को जिताने का मन बना चुकी है। अब चाहे ओवैसी आएं या केजरीवाल। वो सिर्फ कांग्रेस के वोट ही काटते होंगे। कांग्रेस का वोट तो मध्य प्रदेश में बचा ही नहीं है फिर काहे को चिंता कर रहे हैं। इतिश्री करना है तो कभी भी हो जाए।

यह भी पढ़ें- चुनावी दौर में कांग्रेस के बड़े नेता का इस्तीफा, पार्टी में हड़कंप


ओवैसी का भोपाल में प्रचार

ओवैसी नगरीय निकाय चुनाव में प्रचार के लिए कल बोपाल आएंगे। वहीं, आज जबलपुर में पार्षद प्रत्याशियों की जीत के लिए आमसभा करने वाले हैं। 28 जून को भोपाल में उम्मीदवारों के समर्थन में उतरेंगे। भोपाल में वो जहांगीराबाद, बाग फरहत और 80 फीट रोड पहुंचेंगे। ओवैसी की चुनावी सभाओं के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट किया गया है।