28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनावी दौर में कांग्रेस के बड़े नेता का इस्तीफा, पार्टी में हड़कंप

-चुनावी दौरा में कांग्रेस के बड़े नेता का इस्तीफा-टिकट न मिलने से नाराज हैं गोपाल चंदवाड़िया-कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया को दिया इस्तीफा-कांग्रेस नेता के इस्तीफे से पार्टी को झटका
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 27 Jun 2022, 5:07 PM IST

News

चुनावी दौर में कांग्रेस के बड़े नेता का इस्तीफा, पार्टी में हड़कंप

रतलाम. मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव की धूम के बीच रतलाम कांग्रेस को झटका लगा है। आपको बता दें कि, टिकट न मिलने से नाराज कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग के प्रदेश प्रभारी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष और रतलाम शहर अध्यक्ष गोपाल चंदवाड़िया ने कांग्रेस पार्टी में अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। मतदान से कुछ दिन पहले ही चुनावी प्रचार के दौर में नेता द्वारा इस्तीफा दिए जाने पर कांग्रेस को जटका लगा है।

रतलाम शहर अध्यक्ष गोपाल चंदवाड़िया ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व कैंद्रीय मंत्री और कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के नाम इस्तीफा दिया है। इस दौरान चंदवाड़िया ने पार्टी से इस्तीफा देने के साथ सभी पदों के साथ पार्टी छोड़ने का कारण बताते हुए कहा कि, उनके साथ पार्टी में भेदबाव किया जा रहा है। उनका कहना है कि, वो 20 साल से पार्टी के लिए पूरी निष्ठा के साथ कर रहे थे, लेकिन अब इसका रिटर्न पार्टी की तरफ से उन्हें ये दिया गया कि, आज के आए लोगों को तो टिकट दिया जा रहा है, लेकिन उन्हें नहीं। चंदवाड़िया ने कहा कि, उन्होंने कांग्रेस का झंडा तबसे बुलंद किया है, जब से इलाके में किसी को पार्टी पर विश्वास नहीं था। हालांकि, इस दौरान उन्हें कांतिलाल भूरिया ने काफी समझाने का प्रयास भी किया गया, लेकिन उन्होंने उनकी एक न मानी और पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

यह भी पढ़ें- महापौर और पार्षद चुनाव : 3 बार देना होगा प्रत्याशी को खर्च का हिसाब, गड़बड़ी मिली तो आएगा संकट


इस्तीफा पत्र में बताई पार्टी छोड़ने की वजह

कमलनाथ के नाम दिये कांतिलाल भूरिया को इस्तीफे में चंदवाड़िया ने लिखा कि, बीते 20 वर्षों से भी ज्यादा समय से पार्टी का सक्रीय सदस्य रहते हुए विभिन्न पदों पर कार्य करता रहा हूं। उन्होंने आगे लिखा कि, पार्टी अपने मूल सिद्धांतों से अलग हटकर काम रही है। पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है। इस वजह से मैं पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं।