11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हनी ट्रैप पार्ट-2 : एक ओर गिरोह का खुलासा, दो युवतियां और 2 दलाल गिरफ्तार

टूर बार ऐप से दोस्ती कर संबंध बनातीं, फिर ब्लैकमेल करतीं, वसूली के लिए थे दो गुंडे

3 min read
Google source verification
honey_trap_part-2_mp.png

भोपाल. हाईप्रोफाइल हनी ट्रैप मामले के खुलासे के बाद निशातपुरा पुलिस ने एक और चार सदस्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह की युवतियां टूर बार एप के जरिए देशभर के व्यापारियों से दोस्ती करती थीं, इसके बाद उनसे शारीरिक संबंध बनाकर ब्लैकमेल करती थीं। करीब 450 से अधिक व्यापारियों, धनवान लोगों को गिरोह निशाना बना चुका है। संबंध बनाने के बाद गिरोह पुलिस में दुष्कर्म का मामला दर्ज करने की धमकी देकर रकम ऐंठता था।

MUST READ : विदेश से मंगाती थी लिपस्टिक : श्वेता को लग्जरी कारों, ब्रॉन्डेड कपड़ों, कॉस्मेटि...

थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज

करीब 10 साल से इनका गोरखधंधा चल रहा था। एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि इंद्रपुरी निवासी इलेक्ट्रानिक्स शो-रूम के संचालक ने 23 सितंबर को निशातपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई कि नीपा नाम की युवती ने 6 लाख रुपए नहीं देने पर उसके खिलाफ निशातपुरा थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज करा जेल भिजवा दिया है। पुलिस को व्यापारी ने नीपा के बैंक एकाउंट में भेजी गई रकम का रिकार्ड भी उपलब्ध कराया। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो व्यापारी के आरोप सही निकले। नीपा को पुलिस ने उठाया तो उसने पूरे राज उगल दिए।

MUST READ : हनी ट्रैप : अब तक 6 गिरफ्तार, नेता-अफसरों से बनातीं थी संबंध, वीडियो दिखाकर मांग रहीं थी 3 करोड़

पुलिस भी शामिल

पूछताछ में नीपा ने बताया कि हाल ही में चार मामलों की डील अयोध्या नगर पुलिस के जरिए हुई है। नीपा के खुलासे के बाद अधिकारियों ने अयोध्या नगर टीआई की भूमिका को लेकर जांच शुरू कर दी है। नीपा के गिरोह में करीब 8 युवतियां हैं। दो गुंडे वसूली के लिए रखी थी।

इन चार चेहरों ने किया ब्लैकमेल

1 . नीपा धोटे उर्फ प्रिया उर्फ नुपुर विश्वास: उम्र 29 साल, मूलत: ग्राम हीरापुर थाना चौपना, जिला बैतूल की रहने वाली। रोजगार की तलाश में 17 साल की उम्र में भोपाल आई। पहचान के युवक ने दीपांकर मण्डल से मिलाया। दीपांकर के इशारे पर देहव्यापार का धंधा शुरू कर दिया। 2013 में अवैध देह व्यापार के आरोप में पकड़ी गई। जमानत मिलने के बाद दी होम्स अयोध्या नगर बायपास में ठिकाना बनाया। 150 से अधिक लोगों को ब्लैकमेल किया। दो लोगों पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करा चुकी है।

MUST READ : छात्रा की संदिग्ध मौत: पिता बोले- बेटी मेरी होनहार थी, साजिश के तहत की गई हत्या

2. रिवाना उर्फ आबी उर्फ रिजवाना बेग

उम्र 22 साल। नवाब कॉलोनी न्यू सब्जी मंडी के पास करोंद में रहती है। डेढ़ साल पहले आसिफउद्दीन नाम के युवक से शादी की। 10 लाख रुपए उससे ठगने के बाद छोड़ दिया। करीब 300 से अधिक लोगों से संबंध बनाकर ब्लैकमेल किया। अपराधिक रिकार्ड पुलिस खंगाल रही है।

3. रूपनारायण गिरी

उम्र 44 साल। विजय लक्ष्य होम्स खजूरी कलां में रहता है। थाने का निगरानी बदमाश, 15 संजीन अपराध। हत्या के आरोप में जेल जा चुका है। नीपा, रिवाना के शिकारों से रकम वसूलने का काम, अड़ीबाजी करना। ग्राहकों की तलाश कर दोनों युवतियों को संबंध बनाने के लिए भेजता था।

MUST READ : टूटने वाला है 2006 का रिकॉर्ड, अगले 24 घंटे में तेज बारिश का अनुमान

4. रूपनारायण गिरी

उम्र 44 साल। विजय लक्ष्य होम्स खजूरी कलां में रहता है। थाने का निगरानी बदमाश, 15 संजीन अपराध। हत्या के आरोप में जेल जा चुका है। नीपा, रिवाना के शिकारों से रकम वसूलने का काम, अड़ीबाजी करना। ग्राहकों की तलाश कर दोनों युवतियों को संबंध बनाने के लिए भेजता था।

5. दीपांकर मण्डल

उम्र 43 साल। आरके एनक्लेव बागमुगालिया। 15 से अधिक अपराध। पहले भी इस तरह की गतिविधियों में पकड़ा जा चुका है। इस गोरखधंधे से जुडकऱ करोड़ों रुपए की संपत्ति बनाई। पीडि़त व्यापारी पर पांच लाख रुपए की अड़ी डाली थी। टीआई निशातपुरा महेन्द्र सिंह चौहान का कहना है कि इसकी संपत्ति की भी जांच की जाएगी।

फ्लाइट से गोवा, मुंबई का सफर

नीपा, रिवाना 50 से अधिक बार फ्लाइट से गोवा, मुंबई, दिल्ली, लोनावाला समेत अन्य शहर जा चुकी हैं। पांच सितारा होटलों में व्यापारियों के साथ ठहरती थीं। व्यापारी ही भुगतान करते थे। इनके पास कई शहरों के होटलों में पार्टी के फोटो, वीडियो मिले हैं। बाहर के कई व्यापारियों को भोपाल भी बुलाती थीं।

बंट जाती थी रकम

जांच में यह भी सामने आया कि ब्लैकमेलिंग से मिली अधिकतर रकम गिरोह से जुड़े पुलिसकर्मी, वसूली करने वाले गुंडों में बंट जाती थी। 30 फीसदी रकम ही युवतियों को मिलती थी।

ऐसे बनाया शिकार

दोनों युवतियां लोगों से ऐप, वेबसाइट, होटल, बियरबार में दोस्ती करती थीं। फोन पर बात कर उन्हें अपने ठिकाने बुलाती थीं। संबंध बनाने के बाद गिरोह में शामिल पुलिस व्यापारी को दुष्कर्म का केस दर्ज करने की बात कहकर डराती थी। इसके बाद डील होती थी।