वहीं मंदसौर में सामान्य से 120% ज्यादा बारिश रेकॉर्ड की जा चुकी है, जो अन्य जिलों में सबसे ज्यादा है। वहीं, रायसेन में 61 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। मौसम विभाग ने 24 से 48 घंटों में 35 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रविवार को हरदा और खंडवा में सुबह से रिमझिम के साथ तेज बारिश जारी है।