31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NIFT के डायरेक्टर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप, वार्डन ने कहा- वो मुझे रात को…

राष्ट्रीय स्तर के इंस्टीट्यूट नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फेशन टेक्नोलॉजी (NIFT) के डायरेक्टर पर हॉस्टल वार्डन ने लगाए गंभीर आरोप...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 28 May 2021, 8:35 PM IST

nift.jpg

,,

भोपाल. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां राष्ट्रीय स्तर के इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर पर हॉस्टल की वार्डन ने सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया है और शिकायत दर्ज कराई है। वार्डन का आरोप है कि डायरेक्टर उन्हें हॉस्टल में ही रात रुकने के लिए दबाव बनाते हैं। जबकि लॉकडाउन के कारण हॉस्टल खाली पड़ा है। हॉस्टल वार्डन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

ये भी पढ़ें- वीआईपी इलाके में अस्पताल के ऊपर चल रहा था सेक्स रैकेट, 6 युवतियां गिरफ्तार

डायरेक्टर पर हॉस्टल वार्डन के गंभीर आरोप
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फेशन टेक्नोलॉजी (NIFT) एक प्रतिष्ठित संस्थान है। हॉस्टल की वार्डन ने इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर सुब्रोतो बिसवास पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। हॉस्टल की वार्डन का आरोप है कि डायरेक्टर बिसवास उन पर हॉस्टल में ही रात रुकने का दबाव बनाते हैं। जबकि उनका घर हॉस्टल के ठीक बाजू में ही है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि लॉकडाउन के कारण हॉस्टल खाली पड़ा है और कोई भी छात्राएं नहीं हैं और इसी बात का फायदा उठाकर उन पर हॉस्टल में रात रुकने का दबाव बनाया जाता है। जो कि उनके गंदे इरादों को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें- प्रेमिका के साथ कमरे में था पति और पहुंच गई पत्नी, जमकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

बार-बार गलत इरादों से छूने का भी आरोप
हॉस्टल वार्डन ने डायरेक्टर पर सेक्सुअल हैरसमेंट के आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अपनी शिकायत में उन्होंने ये भी लिखा है कि कई बार डायरेक्टर उनके साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश कर चुके हैं। उन्हें कई बार गलत इरादों से छुआ। लेकिन उन्होंने अत्यधिक साहस और हिम्मत जुटाकर बोल दिया कि आप ये जो भी (छू रहे/ बार बार छूने की चेष्टा) कर रहे हैं और मेरे को हॉस्टल में रहने के लिए कह रहे हो ये पूर्णतया रुप से अनैतिक है और मेरा चरित्र ऐसा नहीं है। मैंने इस प्रकार के किसी भी आमंत्रण को अस्वीकार कर दिया।

देखें वीडियो- पत्नी ने पति को प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ा और कर दी जमकर पिटाई