
भोपाल। राजधानी भोपाल के लालघाटी चौराहे पर मंगलवार की सुबह से ही लोगों को लंबा जाम का सामना करना पड़ा। दरअसल, मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली जिसमें हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की ताजपोश को लेकर एयरपोर्ट से पीसीसी कार्यलय तक रैली प्रदर्शन किया गया। PC में पुलिस बल तैनात एक तरफ का रोड कर दिया गया है। बंद पंडाल अभी खाली हैै।
जिसके चलते घंटों रोड़ जाम की स्थिति बनी रही, हालांकि ट्रैफिक टायवर्ट को लेकर पहले से यात्रियों का अलर्ट किया गया था। लेकिन अचानक लालघाटी रोड़ पर भीड़ इक्ठ्ठा होने से करीब 11 से जाम की स्थिति बनी।
राजधानी में एयर पोर्ट से पीसीसी तक आने वाली रैली गांधी नगर तिराहा, सिंगारचौली रेलवे क्रासिंग, लालघाची चौराहा, पुराना सचिवालय, जीएडी चौराहा कोहेफिजा, रॉयल मार्केट, पीरगेट, मोती मस्जिद, रेतघाट, पॉलिटेक्निक. अपेक्स बैंक से होते हुए रैली पीसीसी कार्य़ालय पहुंचा रहा है। जिसके चलते शाम तक रोड जाम की स्थिती बन सकती है।
राजधानी में यह मार्ग रहें परिवर्तित
कमलनाथ की बड़ी स्वागत रैली को देखते हुए यातायात पुलिस विभाग के द्वारा शहर के कुछ मार्ग बंद तथा कुछ परिवर्तित रहेंगें...
1. लालघाटी से एयरपोर्ट तथा मुबारकपुर से एयरपोर्ट की ओर आने- जाने वाला यातायात आवश्यकतानुसार वैकल्पिक मार्ग बैरागढ़, 3 ईएमई होते हुए दाता कालोनी तथा खजुरी बायपास से जा सकते है तथा अन्य मार्ग पुराने भोपाल का यातायात भोपाल टॉकीज, करौंद, लाम्बाखेड़ा, मुबारकपुर मार्ग का उपयोग कर सकते है।
2. लालघाटी से रॉयल मार्केट, मोती मस्जिद की ओऱ आने- जाने वाला यातायात व्हीआईपी रोड का उपयोग कर सकते है। किन्तु जब रैली रेतघाट पर पहुंचेंगी तो यातायात लालघाटी से रॉयल मार्केट, हमीदिया रोड का उपयोग कर शहर में प्रवेश कर सकेंगे।
3. व्यापम से अपैक्स बैंक, रोशनपुरा की ओर आने जाने वाला यातायात आवश्यकतानुसार वैकल्पिक मार्ग 6 नंबर स्टाप लिंक रोड नं-2 से माता मंदिर होते हुए भदभदा चौराहा एवं व्यापम से वल्लभ भवन रोटरी, पुरानी जेल से कंट्रोल रुम जहांगीराबाद होते हुए आवागमन कर सकेंगें।
4. रैली मार्ग पर अनुमति प्राप्त भारी माल एवं यात्री वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
5. रैली मार्ग पर स्थित अस्पताल, नर्सिंग होम की एम्बूलेंस जो आकस्मिक चिकित्सा के लिए आवागमन करती है वह सुविधाजनक वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें, इस मार्ग पर भी रैली के दौरान फायर ब्रिगेड एवं एम्बूलेंस को प्राथमिकता दी जाएगी।
Published on:
01 May 2018 01:44 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
