भोपाल। भगवान ने कई ऐसे रिश्ते दिए है। जो जन्म से ही हमें मिलते है, जैसे माता पिता, भाई बहन। पर एक दोस्ती का रिश्ता ही ऐसा रिश्ता है, जिसे हमें खुद अपनी मर्जी से बनाते है। एक ऐसा दोस्त जो हर स्थिति, परिस्थति में आपके साथ होता है। कभी आपका टिफिन छीनकर खाने के लिए, तो कभी आपके लिए टीचर से डांट खाने के लिए। कभी कभी क्लास बंक करने के लिए, तो कभी मॉल में विंडो शॉपिग करने के लिए। हर गलती पर साथ देने के लिए और गलत रास्ते पर चलने से रोकने के लिए। परिवार का हिस्सा न होकर भी वह जिगर का टुकड़ा होता है। वाकई! दोस्त ऐसा होता है। एक दोस्त ही है, जो आपकी जिंदगी को खूबसूरत बनाता हैं। जो हर परिस्थति में आपके साथ होते है।