25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / सरकार बनने पर मिलेगी नौकरी नहीं तो भत्ता

सरकार बनने पर मिलेगी नौकरी नहीं तो भत्ता

युवाओं को जोडऩे कांग्रेस का नया दांव- युवक कांग्रेस भरवा रही फॉर्म, भाजपा कहा- झांसे में न आएं, बेरोजगार सेना ने मांगा शिक्षित युवा रोजगार गारंटी कानून
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Anil Chaudhary

•

Updated: 24 Aug 2018, 10:01 AM IST

vidhansabha

VIDHAN SABHA 2

भोपाल. कांग्रेस ने नया चुनावी दांव खेला है। राष्ट्रीय युवक कांग्रेस ने बेरोजगार युवाओं को जोडऩे के लिए मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में नया अभियान शुरू किया है। इसके तहत फॉर्म भरवाकर वादा किया जा रहा है कि कांग्रेस की सरकार बनी तो सबको नौकरी दी जाएगी। स्वरोजगार के तहत छोटे उद्यमों के जरिए रोजगार दिया जाएगा। नौकरी नहीं दे पाए तो बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। फॉर्म स्कूल-कॉलेज के बाहर भी भरवाए जा रहे हैं। भाजपा ने इसे झांसे की राजनीति बताया है। वहीं, बेरोजगार सेना ने कांग्रेस से नौकरी देने के प्लान का ब्लूप्रिंट मांगा है।


- प्रदेश के 24 लाख बेरोजगार टारगेट
प्रदेश में सरकारी आंकड़े के मुताबिक 24 लाख शिक्षित बेरोजगार हैं। यूथ कांग्रेस इनसे एक फॉर्म भरवा रही है, जिसमें उनकी शिक्षा और उनकी रुचि का काम पूछा जा रहा है। यूथ कांग्रेस का कहना है कि इससे पूरा डाटा इक_ा हो जाएगा, जिसके आधार पर रोजगार नीति तैयार की जा सकती है। युवक कांग्रेस का लक्ष्य हर विधानसभा क्षेत्र में 10 हजार बेरोजगारों तक पहुंचने का है।


- युवा मोर्चा ने कहा- झांसे की राजनीति
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कांग्रेस के अभियान को झांसे की राजनीति बताया है। युवा मोर्चा सेल्फी विद् यूथ कार्यक्रम के तहत युवाओं के बीच में पहुंच रहा है, जहां पर उनको ये भी समझाया जा रहा है कि सरकारी नौकरी उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए भाजपा सरकार ने सबसे ज्यादा स्वरोजगार के लिए लोन दिया है।


- शिक्षित युवा रोजगार गारंटी कानून की मांग
बेरोजगार सेना के अध्यक्ष अक्षय हुंका का कहना है कि प्रदेश में करीब एक करोड़ युवा बेरोजगार हैं, जिनमें से 90 फीसदी शिक्षित हैं। इनके लिए मनरेगा की तर्ज पर शिक्षित युवा रोजगार गारंटी कानून बनाया जाए,जो पार्टी सरकार बनने के 100 दिन के अंदर इस कानून को बनाने की मांग अपने घोषणापत्र में शामिल करेगी बेरोजगार युवा उसका समर्थन करेंगे।


बेरोजगार युवाओं से एजुकेशन और इंट्रेस्ट ऑफ वर्क का फॉर्म भरवा रहे हैं। सरकार बनने पर उनको नौकरी देंगे। उद्यम लगवाएंगे और बेरोजगारों को रोजगार भत्ता भी देंगे।
- प्रतिभा रघुवंशी, राष्ट्रीय महासचिव, युवक कांग्रेस

कांग्रेस किसानों के बाद अब युवाओं को झांसा देने की कोशिश कर रही है। युवा मोर्चा प्रदेश में युवाओं के बीच जाकर इनकी असलियत उजागर करेगा।
- अभिलाष पांडे, प्रदेश अध्यक्ष, भाजयुमो

संघ के गढ़ मालवा में राहुल की यात्रा से सेंध लगाएगी कांग्रेस
- मंदसौर गोलीकांड से किसानों में है नाराजगी
मालवा-निमाड़ क्षेत्र को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का गढ़ माना जाता है। कांग्रेस इसमें पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की यात्रा के जरिए सेंध लगाने की तैयारी में है। राहुल सितंबर में प्रदेश में चुनावी यात्रा निकालने जा रहे हैं। इसका मालवा-निमाड़ क्षेत्र पर ज्यादा फोकस होगा। यहां की आबादी मंदसौर गोलीकांड के कारण नाराज हैं। कांग्रेस का मानना है कि राहुल की यात्रा का केंद्र मालवा को बनाया तो संघ का गढ़ ढहाया जा सकता है। राहुल ने मंदसौर में ही कर्जमाफी की घोषणा भी की है।


- इसलिए है मालवा-निमाड़ पर फोकस
मालवा-निमाड़ में 66 विधानसभा सीटें हैं। 2013 के चुनाव में कांग्रेस का यहां से लगभग सफाया हो गया था। भाजपा को 56, कांग्रेस को नौ और एक सीट निर्दलीय को मिली थी, इसलिए प्रदेश में सरकार बनाने में इस क्षेत्र की अहम भूमिका मानी जाती है। यहां भाजपा की जीत का कारण संघ को माना जाता है। दरअसल, स्वयंसेवक यहां शुरुआत से ही ग्रासरूट लेवल पर काम करते हैं।

राहुल गांधी को यात्रा के जरिए प्रदेश के सभी क्षेत्रों में ले जाने की कोशिश की जाएगी, लेकिन मालवा-निमाड़ पर खास फोकस रहेगा। यहां के लोग भाजपा से नाराज हैं और कांग्रेस को समर्थन दे रहे हैं।
- अरुण यादव, राहुल की यात्रा के समन्वयक